---Advertisement---

Bigg Boss: जद-आकांक्षा से पहले भी मर्यादा तोड़ चुके हैं ये कंटेस्टेंट, एक ने तो बाथरूम में ही कर दिया था कांड

Bigg Boss: कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस फैंस को काफी पसंद है और एंटरटेनमेंट का पूरा डोज है। कहने में दो राय नहीं है कि लोग इस शो को खूब इंजॉय करते हैं लेकिन यह भी सच है कि कई विवाद ऐसे भी होते हैं जो सालों साल चर्चा में रहते हैं। फिलहाल इसी में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 2, 2023 9:00 पूर्वाह्न

bigg boss
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss: कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस फैंस को काफी पसंद है और एंटरटेनमेंट का पूरा डोज है। कहने में दो राय नहीं है कि लोग इस शो को खूब इंजॉय करते हैं लेकिन यह भी सच है कि कई विवाद ऐसे भी होते हैं जो सालों साल चर्चा में रहते हैं। फिलहाल इसी में एक है जद हदीद और आकांक्षा पुरी का किसिंग सीन जो फिलहाल आग की तरह वायरल हो रही है। क्या आपको पता है कि यह पहली बार नहीं है जब टीवी पर खुलेआम रोमांस फरमाया गया और वह भी बिग बॉस के घर में। इससे पहले भी कई विवाद सामने आ चुके हैं जिसे लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा भी हुआ था। आइए जानते हैं वो विवाद जो आज भी चर्चा में रहते हैं।

जद और आकांक्षा ने किया हंगामा

सबसे पहले बात करते हैं जद हदीद और आकांक्षा पुरी के किसिंग सीन की जो हाल ही में काफी चर्चा में आई है। इस दौरान अविनाश सचदेव की चैलेंज मानकर जद और आकांक्षा फ्रेंच किस करने के लिए तैयार हुए थे और यह अभी काफी विवादों में है।

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

राहुल महाजन और पायल रोहतगी हुए थे कोजी

बिग बॉस सीजन 2 को कैसे भूल सकते हैं जहां राहुल महाजन खुलेआम रोमांस करते हुए नजर आए थे। वह पायल को मसाज देते हुए दिखे थे बल्कि पूल में रोमांस करते हुए नजर आए थे। यह बात सच है कि उनके ये सीन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।

डीयांड्रा और गौतम गुलाटी ने की मर्यादा पार

बिग बॉस सीजन 8 को गौतम गुलाटी ने अपने नाम किया था लेकिन डीयांड्रा के साथ उनकी जोड़ी काफी चर्चा में आई थी। दोनों ने रोमांस की सारी हदें पार करते हुए घर के बाथरूम में क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए चले गए थे। बाथरूम में कैमरा नहीं होता है ऐसे में सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचा था।

करिश्मा तन्ना उपेन पटेल का रोमांस हुआ वायरल

करिश्मा तन्ना उपेन पटेल बिग बॉस के घर में एक दूसरे के नजदीक आए थे। दोनों रोमांस करने में कभी पीछे नहीं रहते थे और उनकी कई क्लोज सीन सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। आज भी दोनों का नाम साथ में लिया जाता है। यह बात सच है कि बिग बॉस से बाहर आने के बाद कुछ समय तक साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए थे।

वीना मलिक अश्मित पटेल के आज भी हैं चर्चे

बिग बॉस के घर में वीना मलिक का नाम आज भी याद किया जाता है। वीना मलिक और अश्मित पटेल एक दूसरे संग काफी कंफर्टेबल और कोजी नजर आते थे। दोनों एक दूसरे के साथ फ्लर्ट करने और प्यार का इजहार करने में कभी पीछे नहीं रहते थे। यही वजह है कि उनका नाम बिग बॉस विवाद में है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Trisha Krishnan

मई 4, 2026

Sara Ali Khan

मई 3, 2026

Priyanka Chopra

मई 3, 2026

The Great Indian Kapil Show

मई 3, 2026

Kangana Ranaut

मई 3, 2026

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 16

मई 3, 2026