---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: एल्विश के पापा को लगा इतने रुपये का चूना, यूट्यूबर सहित इन कंटेस्टेंट को लेकर जनार्दन पंडित ने की भविष्यवाणी

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में लगातार नए ड्रामे हो रहे हैं लेकिन फिलहाल एपिसोड्स में इमोशंस का भरमार देखने को मिल रहा है। जी हां दरअसल फैमिली वीक के दौरान कंटेस्टेंट के फैमिली मेंबर्स उनसे मिलने के लिए आ रहे हैं और ऐसे में मशहूर जनार्दन पंडित अपनी बेटी बेबिका धुर्वे ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 2, 2023 2:19 अपराह्न

elvish yadav
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में लगातार नए ड्रामे हो रहे हैं लेकिन फिलहाल एपिसोड्स में इमोशंस का भरमार देखने को मिल रहा है। जी हां दरअसल फैमिली वीक के दौरान कंटेस्टेंट के फैमिली मेंबर्स उनसे मिलने के लिए आ रहे हैं और ऐसे में मशहूर जनार्दन पंडित अपनी बेटी बेबिका धुर्वे से मिलने के लिए आते हैं। इस दौरान वह कंटेस्टेंट को लेकर भविष्यवाणी करते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर एल्विश यादव की भविष्यवाणी काफी सुर्खियों में है। जनार्दन ने उनकी शादी को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसके बाद फैंस भी हैरान रह गए हैं। आइए जानते हैं जनार्दन के अनुसार कैसा रहेगा कंटेस्टेंट का आने वाला समय।

एल्विश को लेकर जनार्दन ने किया बड़ा खुलासा

एल्विश यादव के बारे में भविष्यवाणी करते हुए जनार्दन पंडित ने कहा, “28-29 की उम्र से तू बहुत धार्मिक बनेगा। संत साधु नहीं गृहस्थ आश्रम में रहेगा। पूजा-पाठ अधिक करेगा तेरी लाइफ में बहुत परिवर्तन आएगा। गुलामी या किसी के यहां नौकरी करने के लक्षण नहीं है। तेरे स्वतंत्र बिजनेस और बिजनेस में भी कृतिशाली। 45 की उम्र तक तेरा बहुत नाम होगा चैरिटी करेगा और भगवान तुझे लक्ष्मी भी भरपूर देगी। तेरा परिवर्तन योग आएगा।” इस पर एल्विश ने पूछा कि क्या उनका करियर बदलेगा। इस पर वह यही कहते हैं तेरा कलाशेत्र में ही भाग्य है राजनीति में अभी नहीं 36 की उम्र के बाद 43 तक में तुम्हारा राजनीति में भी नाम होने वाला है। तुम्हारी 30 साल की उम्र में शादी होगी और वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा पत्नी संस्कारी होगी और तुम दोनों एक दोस्त की तरह रहोगे। सपोर्ट मिलेगा।” वहीं यह सब सुनकर एल्विश शरमा जाते हैं।

एल्विश यादव के घर हुई चोरी

वहीं दूसरी तरफ एल्विश यादव के घर से चोरी हो गई है। दरअसल एक ब्लॉग के जरिए एल्विश के पिता ने इस बात का खुलासा किया है कि उनके नए घर से चोरी हो गई है और बदमाशों ने उनकी कार के साथ भी छेड़छाड़ किया है।उन्होंने इस ब्लॉग में बताया कि लगभग 75 लाख का चूना लगा गया।

कंटेस्टेंट को लेकर क्या बोले जनार्दन पंडित

वहीं इस दौरान जनार्दन पंडित मनीषा रानी को लेकर यह कहते हैं कि साल 2024 में उनकी शादी होगी। वह कहते हैं कि तुमने अपने परिवार का बहुत साथ दिया है और तुम्हारा आने वाला समय बहुत अच्छा होने वाला है। तुम अपने मन के मुताबिक लड़के से शादी करोगी। इतना ही नहीं जनार्दन पंडित ने अविनाश सचदेव को लेकर कहा कि उनका पहले अबॉर्शन हो चुका है। वहीं जद हदीद को उन्हें एक्सप्रेस करने की सलाह देते हैं और कहते हैं कि उनकी जिंदगी में एक बार फिर प्यार आएगा और उनकी शादी होगी। इतना ही नहीं उनकी दूसरी पत्नी उनकी बेटी से बहुत प्यार करेगी।।

कौन होगा घर का नया कैप्टन

इन सब प्रोमो को देखते हुए यही लग रहा है कि आने वाले एपिसोड में वाकई काफी मसाले देखने को मिलेंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले हफ्ते में घर की कप्तानी की जिम्मेदारी किसे मिलती है और कौन इस घर का नया कैप्टन बनता है। दूसरी तरफ फिनाले भी नजदीक है तो ऐसे में लोगों का एक्साइटमेंट लगातार बरकरार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026