---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: अंजलि अरोड़ा से लेकर टीवी की इस संस्कारी बहू तक ये कंटेस्टेंट आएंगे नजर! सलमान खान के शो में दिखाएंगे दम

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि यह जून में ऑनएयर होने के लिए तैयार है और शो का प्रोमो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब तक इस शो के होस्ट और प्लेटफॉर्म का खुलासा हो ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 30, 2023 11:28 पूर्वाह्न

Bigg Boss OTT 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि यह जून में ऑनएयर होने के लिए तैयार है और शो का प्रोमो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब तक इस शो के होस्ट और प्लेटफॉर्म का खुलासा हो गया है लेकिन कंटेस्टेंट के नाम पर अभी भी अटकलों का बाजार गर्म है। आए दिन इस रियलिटी शो को लेकर कई नाम सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं लेकिन अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। हालांकि कुछ नामों को लेकर कयास जारी है।

सलमान खान दिखाएंगे शो में जलवा

शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट की बात करें तो कई नामों को लेकर खूब चर्चा में है। कहा जा रहा है कि जियो सिनेमा पर प्रसारित होने वाले इस शो में टीवी से लेकर कई पॉपुलर स्टार्स इस शो में दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे। ऐसे में जब प्रोमो जारी कर दिया गया है और यह भी पता है कि इस ओटीटी रियलिटी शो को बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान होस्ट करेंगे। प्रोमो को लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। प्रोमो में सलमान खान का अंदाज भी घायल करने के लिए काफी है। ऐसे में आइए किन नामों को लेकर है अटकलों का बाजार गर्म।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

ये कंटेस्टेंट आ सकते हैं बिग बॉस ओटीटी में नजर

बिग बॉस ओटीटी 2 में दिख सकती हैं पूनम पांडे

कहा जा रहा है कि कंगना रनौत के शो लॉक अप में नजर आने के बाद अब पूनम पांडे बिग बॉस ओटीटी में जलवा दिखाने के लिए तैयार है। फैशन और स्टाइल से अपने अलग पहचान बना चुकी पूनम को इस शो में देखना वाकई काफी खास है।

संभावना सेठ भी बिग बॉस ओटीटी में आ सकती हैं नजर

भोजपुरी से लेकर टीवी तक में जलवे दिखा चुकी संभावना सेठ को इस शो में देखना वाकई काफी खास होने वाला है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह एक्ट्रेस इस शो के जरिए लोगों को कितना इम्प्रेस कर पाती है।

अंजलि अरोड़ा भी दिखा सकती हैं दमखम

‘कच्चा बादाम’ वीडियो से सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी अंजलि अरोड़ा की लोगों के बीच एक अलग पहचान है। अंजलि कंगना के शो ‘लॉक अप’ में नजर आ चुकी हैं और अब उम्मीद जताई जा रही है कि वह इस शो के जरिए भी छाप छोडती नजर आएंगी।

पूजा गौर भी आ सकती है नजर

कहा जा रहा है कि सलमान खान के इस रियलिटी शो में पूजा गौर भी नजर आ सकती हैं। उन्होंने ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ से अपनी एक अलग पहचान बनाई है और एक लंबे गैप के बाद इस शो में दमखम दिखाती नजर आएंगी।

फैसल शेख भी आएंगे नजर

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैसल शेख के बारे में कहा जा रहा है कि वह भी इस शो में अपना कमाल दिखाएंगे। अपने वीडियो से लोगों को इम्प्रेस करने वाले मिस्टर फैसू को इस शो में देखना दिलचस्प है।

उमर रियाज बिग बॉस ओटीटी में दिखाएंगे दम

बिग बॉस 15 में नजर आ चुके उमर रियाज को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। अब एक बार फिर वह ओटीटी पर सलमान खान का सामना करते नजर आएंगे। ऐसे में फैंस काफी उत्साहित हैं।

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026