---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: फ्रेंच किस को लेकर मचा बवाल! आखिर क्यों जद ने आकांक्षा को बताया ‘बैड किसर’

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 लगातार सुर्खियों में है। यहां घर में हर दिन कुछ ऐसा होता है जो लोगों के बीच काफी चर्चा में है और ऐसे में फिलहाल जद हदीद और आकांक्षा पुरी के बीच फ्रेंच किस काफी सुर्खियों में है। जहां कुछ लोग इसे एंटरटेनमेंट का डोज बता रहे ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 30, 2023 12:56 अपराह्न

bigg boss ott 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 लगातार सुर्खियों में है। यहां घर में हर दिन कुछ ऐसा होता है जो लोगों के बीच काफी चर्चा में है और ऐसे में फिलहाल जद हदीद और आकांक्षा पुरी के बीच फ्रेंच किस काफी सुर्खियों में है। जहां कुछ लोग इसे एंटरटेनमेंट का डोज बता रहे हैं तो कुछ इसे टीआरपी बढ़ाने के लिए सिर्फ एक प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। बिग बॉस के घर में आए दिन हंगामा देखने को मिल रहा है और ऐसे में जद और आकांक्षा के बीच के किस ने लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोरी है। हालांकि किस से ज्यादा आकांक्षा को लेकर जद का बयान सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में है।

आखिर क्या है पूरा मामला

दरअसल शो में आप देखे होंगे कि जद हदीद बीते दिनों आकांक्षा पुरी के सामने खुलेआम फ्लर्ट करते हुए नजर आते हैं। वहीं जद संग मनीषा रानी काफी फ्लर्ट करती हैं लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ जो सुर्खियों में है। अब अविनाश सचदेव ने जद को आकांक्षा को फ्रेंच किस करने का चैलेंज दिया और जद ने इसे एक्सेप्ट भी किया। दोनों के बीच किस सीन सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है लेकिन जद ने आकांक्षा को किस करने के बाद जो कहा वह वाकई काफी चौंकाने वाली बात है।

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

जद के बयान पर भड़के लोग

किस करने के बाद जद ने कहा कि आकांक्षा एक बुरी किसर है। वह अच्छा किस नहीं करती है। आकांक्षा के पीछे घूमना और अब आकांक्षा को लेकर यह कहना लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि सिर्फ टीआरपी बढ़ाने के लिए यह सब किया जा रहा है लेकिन यह 24 घंटे लाइव शो है तो यह नहीं करना चाहिए। वहीं इस बात को लेकर सिर्फ पूजा भट्ट स्टैंड लेती हुई नजर आई और उन्होंने जद को समझाया कि आप ऐसा नहीं बोल सकते। उन्होंने कहा, “जद थोड़ा शर्म करो क्योंकि लोग इसे 24 घंटे लाइव और टास्क को देखते हैं।” वहीं सोशल मीडिया पर लोग किस की वजह से नहीं बल्कि जद के कमेंट पर भड़के हुए नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026