---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: फलक नाज की कप्तानी में इन 4 कंटेस्टेंट को मिली जेल, अभिषेक की वजह से हुई कैट फाइट

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में हर दिन हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। बीते एपिसोड की बात करें तो जहां एक तरफ घर को पहली कप्तान मिल गयी है वहीं दूसरी तरफ दो कंटेस्टेंट की आपस में भिड़ंत भी देखने को मिला। कहने में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 22, 2023 10:37 पूर्वाह्न | Updated: जून 22, 2023 11:38 पूर्वाह्न

bigg boss ott 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में हर दिन हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। बीते एपिसोड की बात करें तो जहां एक तरफ घर को पहली कप्तान मिल गयी है वहीं दूसरी तरफ दो कंटेस्टेंट की आपस में भिड़ंत भी देखने को मिला। कहने में दो राय नहीं है कि शो में हर दिन कुछ मसालेदार हो रहा है जो वाकई फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है। इस बार टास्क से एकर राशन तक को लेने के लिए बिग बॉस नया-नया गेम खेल रहे हैं। कुछ कंटेस्टेंट ऐसे हैं जो हर दिन कैमरे को मसाले देने में पीछे नहीं रह रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कल एपिसोड में क्या रहा खास।

फलक ने कप्तानी पर जमाया कब्जा

अगर बीते दिन की बात करें तो आकांक्षा पुरी और फलक नाज के बीच कप्तानी को लेकर मुकाबला हुआ। दोनों ने इस गेम को शिद्दत से खेला और लेकिन बाद में ऑडियंस वोटिंग से फलक की जीत हुई। दरअसल बिग बॉस में अभिषेक मल्हान और साइरस ब्रोचा को घर की कप्तानी चुनने की जिम्मेदारी सौंपी गई। ऐसे में हर कंटेस्टेंट को उन्हें अपने नाम के लिए मनाने जाना था ताकि ये दोनों उनका नाम कप्तानी की फेस के तौर पर लें। वहीं बाद में सायरस ने फलक का तो अभिषेक ने आकांक्षा का नाम लिया। दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। ये घर की कंटेस्टेंट की नकल करते हुए नजर आए। वहीं बाद में ऑडियंस वोट के आधार पर फलक को ज्यादा वोट मिले।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2: हबीबी संग फ्लर्ट करना मनीषा रानी को पड़ा भारी, नॉमिनेशन टास्क में दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा

फूट-फूट कर रोई बेबीका

वहीं बिग बॉस ने कहा था कि कप्तान मेकर को 2 किलो राशन दिया जाएगा तो ऐसे में सायरस को 2 किलो मटन मिला और फलक को कप्तानी मिल गई। वहीं एपिसोड में अभिषेक ने आकांक्षा को बताया कि बेबीका का कहना है कि आकांक्षा के पास दो ऑप्शन है। ऐसे में आकांक्षा बुरी तरह भड़क गई और घर में जबरदस्त कैटफाइट देखने को मिला। बेबीका की उससे लड़ाई हुई और बाद में बेबीका फूट-फूट कर रोटी नजर आई।

इन कंटेस्टेंट को पहले हफ्ते मिली जेल की सजा

मिली जानकारी के मुताबिक फलक नाज की कप्तानी में 4 कंटेस्टेंट को जेल की सजा भी हुई है। रिपोर्ट्स की माने तो इसमें बेबीका, आकांक्षा पुरी, मनीषा राय और आलिया सिद्दीकी को पहले हफ्ते ही जेल जाना पड़ा है। बीते एपिसोड में मनीषा रानी बिग बॉस से घर में 5 मेल वाइल्ड कार्ड एंट्री भेजने की बात कहती हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiara Advani

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026