---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: पलक पुरसवानी के एलिमिनेशन से टूट गई ये हसीनाएं, आखिर क्या है अभिषेक और पूजा की दोस्ती का राज!

Bigg Boss OTT 2: जहां एक तरफ बिग बॉस ओटीटी में हर दिन नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। वहीं घर में पहला एलिमिनेशन भी हो चुका है। वैसे कहा जाए तो यह दूसरा एलिमिनेशन है क्योंकि इससे पहले पुनीत सुपरस्टार घर से बेघर हो चुके हैं और अब पलक पुरसवानी वोटों की कमी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 26, 2023 10:42 पूर्वाह्न | Updated: जून 26, 2023 12:14 अपराह्न

Bigg boss ott 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: जहां एक तरफ बिग बॉस ओटीटी में हर दिन नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। वहीं घर में पहला एलिमिनेशन भी हो चुका है। वैसे कहा जाए तो यह दूसरा एलिमिनेशन है क्योंकि इससे पहले पुनीत सुपरस्टार घर से बेघर हो चुके हैं और अब पलक पुरसवानी वोटों की कमी के आधार पर बिग बॉस के घर के बाहर हो गई हैं। अगर बीते एपिसोड की बात करें तो सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाई। बेबिका को बर्थडे गिफ्ट देते हुए नजर आए क्योंकि 26 जून को उनका बर्थडे है तो सलमान उनके लिए केक कटवाते हैं। वहीं एपिसोड काफी मजेदार रहा है।

पलक के जाते ही घर में दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा

जहां एक तरफ बेबिका से सलमान खान केक कटवाते हैं वहीं दूसरी तरफ घरवालों से यह भी कहते हैं कि बेबिका घर से बेघर हो चुकी है। वोटों की कमी के आधार पर वह घर छोड़कर जा रही हैं लेकिन कुछ ही देर के बाद सलमान कह देते हैं कि यह सिर्फ मजाक था और पलक पुरस्वानी घर से जा रही है। चूंकि पलक का बिग बॉस में आना सपना था इसलिए घर से जाते वक्त वह काफी इमोशनल हो गई थी। उनके जाने के बाद आकांक्षा पुरी और जिया शंकर की आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे। इस दौरान एलिमिनेशन को लेकर अविनाश सचदेव और बेबिका के बीच में तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

अभिषेक और पूजा की दोस्ती पर उठे सवाल

हालांकि इस एपिसोड में जो सबसे खास चीज रहा वह है पूजा भट्ट और अभिषेक मल्हान की दोस्ती। दोनों एक दूसरे के क्लोज आते हुए नजर आए। उनके बीच दोस्ती की शुरुआत हुई है और यह दर्शकों को पसंद नहीं आ रही है।सोशल मीडिया पर यूजर्स का मानना है कि पूजा गेम और अभिषेक की फैन फॉलोइंग को देखते हुए उनके साथ दोस्ती का नाटक कर रही है।

ये 2 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

अब आगे क्या होता है यह देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है। वही आगे के एपिसोड की बात करें तो घर में आज एक बार फिर नॉमिनेशन का टास्क होने वाला है। रिपोर्ट की मानें तो इस हफ्ते जिया शंकर और आलिया सिद्धकी नॉमिनेट हुई है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026