---Advertisement---

Bobby Deol Viral Video: Animal के लिए अवार्ड जीतने के बाद आंसू नहीं रोक सके लॉर्ड बॉबी! पत्नी को किया किस और फिर देखें क्या हुआ

Bobby Deol Viral Video: बॉबी देओल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह 'जमाल कुडू' गाने पर डांस करते हुए नजर आए। आइफा अवॉर्ड्स में अपने नाम की अनाउंसमेंट के बाद वह इमोशनल हो जाते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 29, 2024 12:58 अपराह्न

Bobby Deol Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bobby Deol Viral Video: आईफा अवार्ड 2024 (IIFA Awards 2024) में सितारों की महफिल सजी और एक तरफ बेस्ट फिल्म से लेकर बेस्ट एक्टर तक की नाम की अनाउंसमेंट हुई। दूसरी तरफ अवार्ड सेरेमनी में छा गए बॉबी देओल (Bobby Deol)। दरअसल ‘एनिमल‘ (Animal) फिल्म में निगेटिव रोल के लिए बेस्ट एक्टर के बॉबी देओल को अवार्ड दिया गया। वहीं स्टेज पर आने से पहले बॉबी देओल के चेहरे पर वह इमोशंस दिखाई दिया जिसे देखने के बाद फैंस भावुक हो गए हैं। जब उनके नाम के अनाउंसमेंट हुई तो वह अपनी पत्नी तान्या के बगल में बैठे हुए थे और उसके बाद उन्होंने जो किया वह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आइए देखते हैं।

Bobby Deol Viral Video में पत्नी तान्या को किस करते दिखे एक्टर

बॉबी देओल वायरल वीडियो की बात करें तो आप देख सकते हैं की अनाउंसमेंट के बाद ही वह काफी इमोशनल हो गए। वह अपनी पत्नी तान्या को पहले हग करते हैं और उसके बाद उन्हें किस करने के बाद वह स्टेज पर जाते हैं। इस बीच तालियों की गड़गड़ाहट और लोगों की आवाज की गूंज सुनकर यह साफ जाहिर है कि बॉबी देओल के लिए फैंस की दीवानगी किस कदर है।

Bobby Deol Viral Video में एक्टर ने इस अंदाज से बनाया दीवाना

इस दौरान बॉबी देओल के मुंह से आवाज नहीं निकल पाती है क्योंकि लोगों की शोर लगातार जारी है। ऐसे में इमोशनल होते हुए बॉबी देओल कहते हैं, “धन्यवाद आपका बहुत-बहुत धन्यवाद मैं आपकी आवाज में सुन सकता हूं कि आप मुझे कितना चाहते हैं। आप किस तरह महसूस कर रहे हैं जब मैंने यह पुरस्कार जीता है। जब मैं आपकी आवाज में सुनता हूं कि मुझे यह पुरस्कार जीतना चाहिए तो इससे फर्क पड़ता है। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।” वहीं बॉबी देओल आगे कहते हैं कि “मैं बातें कहने में अच्छा नहीं हूं लेकिन मैं…”। लोगों की भीड़ जब और चिल्लाने लगती है तब बॉबी देओल एनिमल फिल्म के अपने सीन को दोहराते हैं जिसमें वह अपने होंठ पर उंगली को रख लोगों को चुप करते हैं।

Bobby Deol Viral Video में थिरके एनिमल एक्टर

बॉबी देओल को देखने के बाद ‘जमाल कुडू’ गाने पर डांस के लिए फैंस की भीड़ चिल्लाने लगती है। वहीं होस्ट विक्की कौशल भी उनसे अपील करते हैं जिसके बाद निदेशक संदीप रेड्डी वांगा स्टेज पर आते हैं और फिर बॉबी देओल उस आईकॉनिक डांस को एक बार फिर दोहराते हैं। लोगों की भीड़ इसे देखने के बाद किस कदर क्रेज़ी है आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं। @Nilzrav एक्स चैनल से जारी इस वीडियो को 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग अपनी बेताबी दिखा रहे हैं।बॉबी देओल का वीडियो हुआ वायरल जिसमें वह इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या है इसमें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Kunickaa Sadanand

फ़रवरी 11, 2026

फ़रवरी 11, 2026

Jasmine Sandlas

फ़रवरी 11, 2026