---Advertisement---

Box Office Collection: Kalki 2898 AD ने 4 दिनों में धुआंधार कमाई से उड़ाया गर्दा, वर्ल्डवाइड कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश

Box Office Collection: प्रभास और दीपिका की फिल्म कमाई के मामले में हर एक रिकॉर्ड को तोड़कर अपने नाम इतिहास दर्ज कर रही है और इसकी अब तक की कमाई होश उड़ा देगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 1, 2024 11:00 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 1, 2024 9:00 अपराह्न

Box Office Collection
Follow Us
---Advertisement---

Box Office Collection: प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2898 AD 27 जून 2024 को रिलीज हुई और इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीद थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स को तोड़कर अपने नाम एक इतिहास दर्ज कर चुकी है। फिल्म को फैंस से खूब प्यार मिल रहा है और ऐसे में यह लगातार चर्चा में है। चार दिनों की वर्ल्डवाइड कमाई जानकर आपको भी झटका लग सकता है और आपकी बोलती बंद हो जाने वाली है। क्योंकि फिल्म की कमाई किसी के भी होश को उड़ा देने के लिए काफी हैं। आखिर कितनी हुई है फिल्म की अब तक की कमाई।

अब तक की कमाई

जहां तक कल्कि 2898 एडी की बात करें तो 4 दिनों के अंदर इसने 400 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने 95 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ओपनिंग की। वहीं यह तीसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई। पठान और जवान को मात देते हुए इसने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज किया। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 57.6 करोड़ थी तो तीसरे दिन 64.5 करोड़ वही चौथे दिन की कमाई की बात करें तो कहा जा रहा इसने इसमें लगभग 85 करोड़ की कमाई की है। दूसरे दिन फिल्म की कमाई कम रही क्योंकि इस दिन इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच T20 वर्ल्ड कप का मुकाबला था।

वर्ल्डवाइड हुई फिल्म की इतनी कमाई

वर्ल्ड वाइड कमाई की बात करें तो कहा जा रहा है कि इसने 500 करोड रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है और कल्कि ने जबरदस्त परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया है। न सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है।

नाग अश्विन की हो रही तारीफ

प्रभास और दीपिका पादुकोण के अलावा कल्कि 2898 AD में अमिताभ बच्चन, दिशा पटानी, कमल हासन मुख्य किरदार के तौर पर नजर आ रहे हैं। फिल्म को लोगों ने कुछ इस कदर पसंद किया कि नाग अश्विन की खूब तारीफ की जा रही है। उन्होंने जिस तरह कल्कि की कल्पना की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026