---Advertisement---

Celina Jaitly :सलमान खान की हीरोइन पड़ी अकेली, पति के लिए छोड़ा था करियर, आज बच्चों की शक्ल को भी तरसी

Celina Jaitly : बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली और उनके पति पीटर का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण एक्ट्रेस ने पति पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही कहा है कि, पीटर उन्हें बच्चों से मिलने नहीं दे रहा है। सेलिना जेटली सुपरस्टार सलमान खान के साथ भी काम कर चुकी हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 9, 2026 4:00 अपराह्न

Celina Jaitly
Follow Us
---Advertisement---

Celina Jaitly : बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सेलिना जेटली इस समय अकेलेपन से जूझ रही हैं। 44 साल की सेलिना को पति ने पूरी तरह से अकेला कर दिया है। कभी सलमान खान के साथ नो एंट्री जैसी फिल्म में काम करके रातों-रात शौहरत पायी थी, अब वो हिरोइन अपने तीनों बच्चों की शक्ल देखने को तरस रह है। पति पीटर हाग से तलाक लेने का मामला ऑस्ट्रिया की फैमिली कोर्ट में लड़ रही हैं। कोर्ट के कहने के बाद भी उनका पति तीनों बेटों से नहीं मिलने दे रहा है।

Celina Jaitly  को पति ने किया अकेला

सेलिना जेटली ने सलमान खान के साथ  मूवी ‘नो एंट्री’ में काम किया है। इस ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्म में सेलिना ने संजना सक्सेना का किरदार निभाया था। मूवी हिट रही थी। इसके बाद उन्होंने ‘सिलसिले’ और ‘हे बेबी’ जैसी तमाम मूवी में काम किया। इसके बाद सेलिना जेटली और उनके पति पीटर हाग ने  2011 में शादी कर ली थी। लेकिन साल 2025 में दोनों ने अलग होने का एलान कर दिया। एक्ट्रेस के चार बच्चे हुए जिसमें से एक की बीमारी के कारण मौत हो गई। अब वो वो विंस्टन, विराज और आर्थर से मिलने के लिए तड़प रही हैं।

सेलिना जेटली और पीटर हाग का क्या है मामला?

खबरों की मानें तो, उनके पति पीटर हाग ने सितंबर 2025 में  तलाक का नोटिस थमाया था। जिसके बाद सेलिना ने  मुंबई की अंधेरी कोर्ट में घरेलू हिंसा, क्रूरता और शोषण के आधार पर तलाक और 50 करोड़ के मुआवजे की अर्जी दाखिल की। वहीं, पीटर ने पहले ही ऑस्ट्रिया में तलाक का मामला दर्ज करा दिया था।  कोर्ट की तरफ से दोनों को बच्चों की कस्टडी दी गई है। लेकिन एक्ट्रेस का आरोप है कि, उनका पति बच्चों से मिलने नहीं दे रहा है। केस ऑस्ट्रिया में चल रहा है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपने बेटे की कब्र पर फूट-फूटकर रोती नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने  रोते  हुए दुनिया को बताया कि, उनका पति बच्चों से मिलने नहीं दे रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026