---Advertisement---

Chand Mera Dil Movie Review: क्या सच में देखने लायक है अनन्या पांडे-लक्ष्य की लवस्टोरी? फर्स्ट ओरिजनल रिव्यू देख नहीं होगा यकीन

Chand Mera Dil Movie Review: अनन्या पांडे -लक्ष्य की मच अवेटेड फिल्म 'चांद मेरा दिल' 22 मई 2026 को रिलीज कर दी गई है। फिल्म के रिव्यू काफी पॉजीटिव हैं। ऑडियंस का रिएक्शन देख लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि, करण जौहार के प्रोडक्शन हाउस ने ये क्या बना दिया है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 22, 2026 1:23 अपराह्न

Chand Mera Dil Movie Review
Follow Us
---Advertisement---

Chand Mera Dil Movie Review: साल 2026 की पहली लव स्टोरी बेस्ड फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई 2026 को रिलीज हो गई है। इसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। फिल्म के ट्रेलर में दमदार डायलॉग पहले ही लोगों का दिल जीत चुके हैं। लेकिन अब इस फिल्म को देखने के बाद ऑडियंस ओरिजनल रिव्यू देने लगी है। इसका निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। वहीं, करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने इसे बनाया है। इस वीकेंड अगर आप इस लव स्टोरी को देखने का प्लान कर रहे हैं तो सोशल मीडिया पर ऑडियंस के द्वारा देखने के बाद जो रिव्यू दिए जा रहे हैं, उनके बारे में जरुर जान लें।

Chand Mera Dil Movie Review  देख क्या बोला यूजर?

एक्स पर Surajkumarofficial नाम के यूजर ने ‘चांद मेरा दिल’ मूवी के रिव्यू देते हुए लिखा, ‘चांद मेरा दिल’ बहुत सही बनी है फिल्म ।एक उम्र में भी रिलेटेड भी करती है और हिट भी एस्थेटिक शूट किया है और एडिट भी सॉलिड है कुछ फ्रेम्स तो दिल छूने वाले हैं।’

अन्नया पांडे और लक्ष्य की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ यह कोई आम प्रेम कहानी नहीं है..

जाने-माने फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने एक्स पर ‘चांद मेरा दिल’ फिल्म के रिव्यू देते हुए पहले तो इस लव स्टोरी को साढ़े तीन स्टार दिए हैं। इसके बाद एक्स पर लिखा, ‘अप्रत्याशित की उम्मीद रखें, क्योंकि यह कोई आम प्रेम कहानी नहीं है… मनमोहक अभिनय, कई शानदार भावनात्मक क्षण और दिल को छू लेने वाला संगीत इसकी खूबियाँ हैं… दूसरा भाग और बेहतर हो सकता था। एक आम प्रेम कहानी लग सकती है क्योंकि निर्माताओं ने प्रचार सामग्री में ज़्यादा कुछ नहीं बताया है… और हालाँकि फिल्म पहले 30 मिनट में जानी-पहचानी राह पर चलती हुई प्रतीत होती है, लेकिन इसके तुरंत बाद कहानी का रुख बदल जाता है और आपको पूरी तरह से चौंका देता है।’

 

‘चांद मेरा दिल’ साल 2026 की सबसे बड़ी सनसनी फैलाने वाली लव स्टोरी

वहीं, $@M नाम के यूजर ने एक्स पर लिखा, चांद मेरा दिल साल 2026 की सबसे बड़ी सनसनी फैलाने वाली लव स्टोरी बताया है। इस फिल्म को साढ़े 4 स्टार दिए गए हैं। इसके साथ ही लिखा है,’  यह कोई आम प्रेम कहानी नहीं है, यह बेहद खास है और बड़े पर्दे के अनुभव के लिए बनी है। युवा प्रेम पर केंद्रित एक सौम्य प्रस्तुति, जो यह भी दर्शाती है कि कैसे जीवन और जिम्मेदारियां जल्द ही रिश्ते की कोमलता पर हावी हो जाती हैं। इन सबके साथ-साथ, यह अपनी तीव्रता, संगीत और संवादों से दर्शकों को बांधे रखने में भी कोई कसर नहीं छोड़ती।’

चांद मेरा दिल की स्टोरी और स्टारकास्ट

इस वीकेंड अगर आप लक्ष्य और अनन्या पांडे की बॉलीवुड फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ देखने का प्लान कर रहे हैं तो बता दें, ये एक दिल को छूने वाली लव स्टोरी है। ये कॉलेज से निकले प्यार एक पक्की उम्र तक ले जाने में कितने उतार-चढ़ाव आते हैं उस पर आधारित है। कम उम्र में शादी और प्रेग्रेंसी रिश्ते को कहां ले जा सकती है? जिम्मेदारियों और करियर को साथ ले जाते हुए दो लोग किस तरह से एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं। ये इस फिल्म में बखूबी दिखाया गया है। इस फिल्म में लक्ष्य, अनन्या पांडे के अलावा आस्था सिंह और मनीष चौधरी जैसे बड़े कलाकार है।ये एक इमोशनल और ट्रेजेडी से भरी फिल्म है। इसके रिव्यू में ऑडियंस खुद को कनेक्ट करता हुआ बता रही है। इस बॉलीवुड फिल्म का बजट  45 करोड़ के आस-पास है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026