---Advertisement---

Chandramukhi 2: कंगना रनौत की हरी साड़ी और इंटेंस लुक ने बढ़ाया पारा, फ़र्स्ट लुक के साथ शेयर की रिलीज़ डेट

Chandramukhi 2: अपने बेबाक़ अंदाज़ के चलते सुर्खियों बटोरने वाली कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बॉलीवुड की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। अभिनेत्री के फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। Chandramukhi 2 भी ऐसी ही एक फ़िल्म है ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 5, 2023 4:18 अपराह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Chandramukhi 2: अपने बेबाक़ अंदाज़ के चलते सुर्खियों बटोरने वाली कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बॉलीवुड की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। अभिनेत्री के फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। Chandramukhi 2 भी ऐसी ही एक फ़िल्म है जिसका दर्शक काफी लंबे समय से इंतज़ार कर रहे हैं। अब फैंस के इसी इंतज़ार को ख़त्म करते हुए कंगना ने फ़िल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है।

Chandramukhi 2 के पोस्टर में हरी साड़ी में दिखीं क्वीन कंगना

शनिवार को लाइका प्रोडक्शंस (Lyca Productions) ने अपने इंस्टाग्राम पर Chandramukhi 2 का फ़र्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किया। इस पोस्टर में  कंगना हरी साड़ी, हैवी ज्वैलरी और घुंघराले बालों में चंद्रमुखी के रूप में नज़र आ रही हैं। फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने लिखा, “सुंदरता और मुद्रा जो बहुत सहजता से हमारा ध्यान चुरा लेती है! पेश है चंद्रमुखी 2 से चंद्रमुखी के रूप में कंगना रनौत का आकर्षक, प्रभावशाली और भव्य फ़र्स्ट लुक। इस गणेश चतुर्थी पर तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ किया जा रहा है!”

इस दिन रिलीज़ होगी Chandramukhi 2

आपको बता दें कि Chandramukhi 2 साल 2005 में रिलीज़ हुई तमिल ब्लॉकबस्टर चंद्रमुखी का सीक्वेल है। इन दोनों ही फ़िल्मों का निर्देशन पी. वासु द्वारा किया गया है। पहली फ़िल्म में चंद्रमुखी का किरदार ज्योतिका (Jyothika) ने निभाया था। वहीं उनके साथ रजनीकांत (Rajnikanth) मुख्य भूमिका में थे।

इस बार कंगना रनौत फ़िल्म में चंद्रमुखी का किरदार निभा रही हैं। उनके साथ राघव लॉरेंस मुख्य भूमिका में नज़र आएँगे। Chandramukhi 2 इस गणेश चतुर्थी यानी 19 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

इन फ़िल्मों में नज़र आएंगी कंगना रनौत

कंगना रनौत की आने वाली फ़िल्मों की करें तो अभिनेत्री जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म इमरजेंसी (Emergency) में नज़र आएंगी। यह फिल्म 24 नवंबर 2023 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। इसके साथ ही अभिनेत्री के पास इस समय तेजस (Tejas) और तनु वेड्स मनु 3 (Tanu Weds Manu 3) जैसी फ़िल्में भी हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026