---Advertisement---

कभी विरासत तो कभी बेटियों की वजह से फजीहत झेल चुके हैं Chiranjeevi, देखें वो विवादित पल जो सालों बाद भी नहीं भूले फैंस

Chiranjeevi: फैमिली की वजह से कई दफा विवादों में रह चुके हैं साउथ एक्टर, कभी बेटी तो कभी अपने विरासत को लेकर जलील होना पड़ा था। जानिए पूरी कंट्रोवर्सी क्या है जिसने लोगों का दिमाग हिलाया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 22, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Chiranjeevi
Follow Us
---Advertisement---

Chiranjeevi: साउथ के मेगास्टार की बात करें तो जाहिर तौर पर उनका दबदबा कुछ ऐसा है कि लोग उनकी फिल्मों का इंतजार करते हैं। लंबे समय से लगातार फैंस को एंटरटेन करने वाले चिरंजीवी आज यानी 22 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं और फैंस के लिए यह स्पेशल है। क्या आपको पता है कि धाकड़ फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाले मेगास्टार का कंट्रोवर्सी से गहरा नाता रहा है और कई दफा उन्हें लोगों से ट्रोल होना पड़ा। कभी पोते होने की चाहत तो कभी बेटियों को लेकर चिरंजीवी को विवादों में आना पड़ा।

विरासत को लेकर बेबाकी पड़ा था Chiranjeevi के लिए भारी

चिरंजीवी ने हाल ही में पोते की चाहत को लेकर अपनी ख्वाहिश जाहिर करते हुए दिखे थे और कहा था कि उन्हें अपने विरासत को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा था कि उन्हें डर है कि कहीं उनकी बहू को एक और बेटी ना हो जाए जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था।

 

ब्लड बैंक विवाद को लेकर भी विवादों में रहे मेगास्टार

चिंरजीवी के ब्लड बैंक पर राजशेखर और उनकी पत्नी ने कालाबाजारी करने और खून बेचने का गंभीर आरोप लगाया था। इसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था लेकिन बाद में जांच में कोई भी गड़बड़ी नहीं मिली थी।

इस एक्टर के करियर को बर्बाद करने का लगा था आप

दरअसल मेगास्टार की बेटी सुष्मिता की सगाई 2003 में उदय किरण के साथ हुई थी लेकिन कुछ समय के बाद यह टूट गई थी। इसके बाद उदय किरण का करियर लगातार खत्म होता गया और लोग इस पर बातें बनाने में पीछे नहीं रहे। जहां यहां तक कहा गया कि चिरंजीवी ने उन्हें इंडस्ट्री से बैन करवाया।

एयरपोर्ट विवाद क्यों भूल नहीं पा रहे हैं फैंस

दरअसल 2024 में एक वीडियो सामने आया था जहां चिरंजीवी के साथ सेल्फी लेने के लिए एक फैन वहां आता है। एयरलाइंस कर्मचारी फैंस को धक्का मारते हुए दिखता है। हालांकि इस दौरान एक्टर ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

 

 

बेटी की वजह से भी विवादों में आए थे चिरंजीवी

दरअसल चिरंजीवी की छोटी बेटी श्रीजा ने 2007 में अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर मात्र 19 साल की उम्र में बॉयफ्रेंड से शादी की थी। हैदराबाद के आर्य समाज में शादी करने की इस घटना ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इस दौरान उनकी बेटी ने पुलिस सुरक्षा मांग की थी और आरोप लगाया था कि उनके परिवार से उन्हें जान का खतरा है। हालांकि बाद में 2014 में उनका तलाक हो गया था।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Mr Faisu Marriage

अक्टूबर 10, 2026