---Advertisement---

Cocktail 2 Movie Review: क्या दीपिका पादुकोण  की ‘कॉकटेल’ से भी बेस्ट है शाहिद कपूर-कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की कॉकटेल 2?  जानें रियल रिव्यू

Cocktail 2 Movie Review: शाहिद कपूर-कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' फिल्म का ऑडियंस को बहुत ही बेसब्री से इंतजार था। इसके रिलीज होते ही फैंस के रिव्यू आने लगे हैं। ये फिल्म दीपिका पादुकोण  की 'कॉकटेल' का सेकंड पार्ट है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 19, 2026 10:45 पूर्वाह्न

Cocktail 2 Movie Review
Follow Us
---Advertisement---

Cocktail 2 Movie Review:  ‘कॉकटेल 2’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। 19 जून को इसके रिलीज होते ही ये खत्म हो गया है। फैंस को दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी की ‘कॉकटेल’ की तरह ही इससे काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि ये इसी हिट फिल्म का दूसरा पार्ट है। इस फिल्म के डायरेक्टर होमी अदजानिया हैं। इससे पहले वाली कॉकटेल को भी इन्हीं ने ही डायरेक्ट किया था। ‘कॉकटेल 2’ की कहानी आज के जमाने के प्यार, दोस्ती और रिश्तों के उतार-चढ़ाव के आस-पास घूमती है। इस बार शाहिद कपूर , कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और संजय दत्त हैं। इस वीकेंड अगर आप कोई लवस्टोरी देखने का प्लान कर रहे हैं तो इसके फर्स्ट रिव्यू जरुर जानें।

Cocktail 2 Movie Review यहां जानें

सोशल मीडिया प्लटफेॉर्म एक्स पर Nitesh नाम के यूजर ने कॉकटेल 2 का रिव्यू देते हुए लिखा, ‘होमी अदजानिया का निर्देशन जिन्होंने Cocktail भी डायरेक्ट की थी और लव रंजन व तरुण जैन की राइटिंग, निस्संदेह इस फ़िल्म की सबसे बड़ी खूबियों में से एक है। कृति सेनन इस फ़िल्म की जान हैं। उनकी एक्टिंग ज़बरदस्त है।रश्मिका मंदाना सबका दिल जीत लेंगी। शाहिद कपू का टैलेंट अच्छा है।’

 

 कॉकटेल 2 ‘ उम्मीदों से कहीं बेहतर… ज़बरदस्त एक्टिंग, शानदार म्यूज़िक, बेहतरीन विज़ुअल्स और दिलचस्प कहानी’

वहीं, जाने-माने फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने कॉकटेल 2  मूवी  के रिव्यू में 4 स्टार दिए है। इसके साथ ही एक्स पर लिखा,  ‘ उम्मीदों से कहीं बेहतर… ज़बरदस्त एक्टिंग, शानदार म्यूज़िक, बेहतरीन विज़ुअल्स और दिलचस्प कहानी – यह फ़िल्म हर मामले में खरी उतरती है। हैरान होने के लिए तैयार हो जाइए… हाँ, कॉकटेल 2  एक लव ट्राएंगल है, लेकिन यह आम फ़िल्मों जैसा नहीं है… न ही यह घिसे-पिटे फ़ॉर्मूले पर चलती है… असल में, इसका अनप्रेडिक्टेबल होना ही इसकी सबसे बड़ी खूबी है।’

 

 ‘कॉकटेल 2’ में  कृति सेनन  की एक्टिंग ने जीता फैंस का दिल 

इसके साथ ही Cricket Movie नाम के यूजर ने एक्स पर कॉकटेल 2 के रिव्यू देते हुए कृति सेनन की जमकर तारीफ की है। उन्होंने मेडॉक फिल्म्स और कृति सेनन को बेस्ट बताया है।

 

कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर-कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की लवस्टोरी को बताया सबसे हटकर

एक्स पर Saptashwa TV नाम के अकाउंट से कॉकटेल 2  फिल्म की तारीफ करते हपए इसे सबसे हटकर लव स्टोरी बताया है।

‘कॉकटेल 2’ फिल्म की कहानी क्या है?

‘कॉकटेल 2’ फिल्म रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है । जिसमें प्यार , दोस्ती और रिश्तों का हटकर कॉकटेल मिलेगा। इसमें कृति सेनन , रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर क तिगड़ी को दिखाया गया है। फिल्म का बजट 150 करोड़ के आस-पास है। इस वीकेंड अगर आप हंसना चाहते हैं तो इस मजेदार लव ट्रायंगल को देख सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Saif Ali Khan

जून 21, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 2

जून 21, 2026

Father's Day 2026

जून 21, 2026

Rakul Preet Singh

जून 21, 2026

International Yoga Day

जून 21, 2026

Peddi Box Office Collection Day 16

जून 20, 2026