---Advertisement---

Dacoit Box Office Collection Day 1: गजब! अनुराग कश्यप की मूवी ने पहले ही दिन की ‘धुरंधर 2’ की बराबरी! क्या रणवीर सिंह पर भारी पड़ी मृणाल ठाकुर?

Dacoit Box Office Collection Day 1: अनुराग कश्यप की 'डकैत' फिल्म ने ऑपनमिंग डे पर आदित्य धर की 'धुरंधर द रिवेंज' फिल्म को टक्कर दी है। दोनों मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े चौंका देंगे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 11, 2026 1:34 अपराह्न

Dacoit Box Office Collection Day 1
Follow Us
---Advertisement---

Dacoit Box Office Collection Day 1:  अनुराग कश्यप बॉलीवुड के एक ऐसे डायरेक्टर हैं जो कि, अपने बयानों के साथ ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ , ‘देव.डी’, ‘ब्लैक फ्राइडे’ , ‘गुलाल’ , और ‘मुक्काबाज़’ मूवी के लिए जाने जाते हैं। अनुराग कश्यप हर बार थीम से हटकर फिल्में बनाते हैं। उनकी डार्क और इंटेंस थीम लोगों को पसंद भी आती है और विरोधियों के निशाने पर भी आती है। बीते दिन 10 अप्रैल को उनकी साउथ मूवी डकैत को रिलीज किया गया है। फिल्म में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर जैसे बड़े कलाकर हैं। खास बता ये है कि, इस प्यार और धोखे के ईर्द-गिर्द घूमती फिल्म में खुद डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने इंस्पेक्टर स्वामी का किरदार किया है। डैकत मूवी  ने ऑपनिंग पर ही आदित्धर की धुरंधर द रिवेंज के 23वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को टक्कर दी है।

Dacoit Box Office Collection Day 1 कितना हुआ?

अनुराग कश्यप की डकैत फिल्म तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज हुई है। मूवी में साउथ एक्टर अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर हैं। फिल्म का बजट 80 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। अनुराग कश्यप की मूवी ने पहले दिन 6.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कलेक्शन 3800 शो से किया है। वहीं, विदेशों में ये कमाई 6 करोड़ रही है। डकैत का टोटल ऑपनिंग डे का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 13.57 करोड़ रुपए है। डकैत: ए लव स्टोरी की कहानी की बात करें तो यह एक रोमांटिक थ्रिलर है जिसमें अनुराग कश्यप ने एक सनकी पुलिस अधिकारी के रुप है। वहीं, एक्टर प्रेमिका के धोखे के चलते जेल में सजा काट रहा होता है। लेकिन जब वो बाहर आता है तो मृणाल से बदला लेने के लिए जुट जाता है। मूवी में किडनी रैकेट का खौफनाक खेल भी दिखाया गया है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

आदित्यधर की  धुरंधर 2 पर कैसे भारी पड़ी अनुराग कश्यप की डकैत?

आपको बदा दें, रिलीज के 23 दिनों  में लगभग 1700 करोड़ कमाने वाली आदित्यधर की फिल्म  धुरंधर द रिवेंज की कमाई शुक्रवार को 6.70 करोड़ रुपए थी। रणवीर सिंह की इस फिल्म का ये अब तक सबसे कम कलेक्शन है। वहीं, डकैत ने इस हिट मूवी को टक्कर देते हुए पहले ही भारत में 6.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। विदेशों की कमाई मिलाकर फिल्म  1357 करोड़ कमा चुकी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, अनुरग कश्यप की मूवी आदित्यध की पर भारी पड़ते हुए बराबरी कर रही है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026