---Advertisement---

De De Pyaar De 2: Ajay Devgn-Rakul Preet Singh की फिल्म की रिलीज तारीख को लेकर क्यों ट्रोल करने लगे यूजर्स, कहा- ‘बकवास’

De De Pyaar De 2: आखिर कब रिलीज हो रही है अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2', नई रिलीज तारीख जानने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने मजाक उड़ाया है लेकिन क्यों आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 19, 2024 4:20 अपराह्न

De De Pyaar De 2
Follow Us
---Advertisement---

De De Pyaar De 2: 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ को लोगों ने काफी पसंद किया। रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा को फैंस से काफी प्यार मिला और यही वजह है कि इस फिल्म का सीक्वल De De Pyaar De 2 बहुत जल्द रिलीज होने के लिए तैयार है। बीते लंबे समय से अजय देवगन (Ajay Devgn) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की फिल्म को लेकर लगातार बज बरकरार है। हालांकि इस सब के बीच मेकर्स ने नई रिलीज तारीख की घोषणा कर दी है। न्यू रिलीज तारीख को जानने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स मेकर्स को ट्रोल कर रहे हैं और इस खास दिन को रखने के लिए मजाक उड़ाते दिखे हैं। आइए जानते हैं क्यों।

Ajay Devgn-Rakul Preet Singh की फिल्म De De Pyaar De 2 की नई रिलीज तारीख

मेकर्स ने इसकी पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, “दे दे प्यार दे 2 14 नवंबर 2025 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा कर रहे हैं तो इसके प्रोड्यूसर भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन और अंकुर गर्ग हैं। ‘दे दे प्यार दे 2’ की कहानी तरुण जैन और लव रंजन की है। पहले यह फिल्म 1 मई 2025 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब 14 नवंबर यानि चिल्ड्रन डे के मौके पर इस फिल्म को रिलीज की जाएगी जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ट्रोल करने लगे।

De De Pyaar De 2 रिलीज तारीख को ट्रोल कर रहे यूजर्स

एक यूजर ने कहा, “वाह चिल्ड्रन डे के मौके पर रोमांटिक फिल्म रिलीज होगी।” तो एक ने कहा बकवास रिलीज डेट। एक ने लिखा बकवास तो दूसरे ने कहा चिल्ड्रन डे के अलावा कोई और दिन नहीं मिला था क्या।” तय तारीख को लेकर कई यूजर्स अपनी नाराजगी दिखाते नजर आए। अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन, तबू औरजिमी शेरगिल की फिल्म 2019 की रिलीज फिल्म का ही सीक्वल है जो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित था। फिल्म में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी का खूब तड़का लगा था। अब ऐसे में सीक्वल फिल्म में क्या धमाका होता है यह देखना दिलचस्प है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Krishi Thapanda

जून 26, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14

जून 26, 2026