---Advertisement---

‘ऑस्कर की परवाह नहीं…’ Dharmendra के फैंस के आक्रोश पर हेमा मालिनी ने डाला घी, सख्त रुख दिखाकर अकादमी अवार्ड पर किया प्रहार

Dharmendra: ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र को याद नहीं किया गया जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखा जा रहा है।वहीं इस सबके बीच हेमा मालिनी ने प्रतिक्रिया दी है। आईए जानते हैं आखिर किस बयान से बवाल मच गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 17, 2026 11:52 पूर्वाह्न

Dharmendra
Follow Us
---Advertisement---

Dharmendra: बॉलीवुड की ही मैन की बात करें तो वह इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उन्हें भूल पाना उनके फैंस के लिए नामुमकिन है। यही वजह है कि ऑस्कर 2026 के इन मेमोरियल सेगमेंट में जब धर्मेंद्र का नाम शामिल नहीं किया गया तो सोशल मीडिया पर उनके फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। इसे भारत के लिए अपमान बताया जाने लगा। हालांकि इस सब के बीच उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी और उन्होंने जो कहा वह फैंस के गुस्से में घी डालने का काम करता है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

क्यों हेमा मालिनी को नहीं है Dharmendra के ऑस्कर 2026 में भूलने पर मलाल

दरअसल धर्मेंद्र के ऑस्कर 2026 विवाद को लेकर हेमा मालिनी ने कहा कि “यह शर्मनाक है। यह वाकई दुख की बात है कि ऑस्कर में उस दिग्गज अभिनेता को नजरअंदाज कर दिया गया, जो दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अनगिनत लोगों के लिए बहुत मायने रखते हैं। धरम जी को हर जगह जाना-पहचाना जाता है। उन्हें अपने पूरे लाइफटाइम करियर में बहुत ज्यादा अवॉर्ड्स नहीं मिले। तो उन्हें ऑस्कर की परवाह ही क्यों होगी? हम दोनों को अपने देश में जितना प्यार मिला है, हम उसी से बहुत खुश हैं। अवॉर्ड्स हमेशा उनसे दूर ही रहे। फिल्म ‘लाल पत्थर’ और ‘मीरा’ में मैंने अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी थी लेकिन मुझे भी कभी कोई अवॉर्ड नहीं मिला था।”

धर्मेंद्र के लिए क्या रखता था मायने

इसके अलावा ईशा देओल भी इस पर बात करते हुए कहती हैं कि “मुझे नहीं लगता कि इन सब चीजों से पापा को कभी कोई फर्क पड़ता। उनका दिल इस बारे में सोचने से कहीं ज्यादा बड़ा था। वह जिंदगी कभी भी स्टेटस और रुतबे के बारे में नहीं सोचते थे बल्कि हमेशा प्यार, दया और उन लोगों से जुड़ी थी जिन्हें वह प्यार करते थे।”

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026