---Advertisement---

क्या गोविंदा ने किया Sunita Ahuja का मानसिक शोषण? Lock Upp 2 में एक्टर की बीवी का चौंकाने वाला खुलासा

Sunita Ahuja: बॉलीवुड सुपर स्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा इन दिनों नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाले लॉकअप 2 सीजन का हिस्सा हैं। इस दौरान वो काफी चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 1, 2026 11:33 पूर्वाह्न

Sunita Ahuja
Follow Us
---Advertisement---

Sunita Ahuja :  बॉलीवुड सुपर स्टार गोविंदा भले ही इन दिनों फिल्मों और टीवी से दूर हो लेकिन उनकी पत्नी सुनीता आहूजा खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। सुनीता आहूजा नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे रियलिटी शो ‘लॉक अप 2‘ में नजर आ रही हैं। इस दौरान उनका दर्द एक बार फिर से फूटा है। उन्होंने एक्टर पति के अफेयर और इससे होने वाली टेंशन के बारे में बताया है।

Sunita Ahuja  ने Lock Upp 2  शो में पति गोविंदा के अफेयर को लेकर कही बड़ी बात

सुनीता आहूजा ने शो में श्रेया कालरा से बातचीत में हैरान करने वाला खुलासा किया है। श्रेया ने गोविंदा के अफेयर को लेकर सुनीता से एक सवाल किया था। जिसके जवाब में एक्टर की बीवी ने बताया कि, ‘अफेयर हुआ तो अभी क्या कर सकते हैं। शुरू से ही हुआ है ना लेकिन? हीरो हैं तो आप कुछ नहीं कह सकते। इस उम्र में अभी सोचूंगी तो डायबिटीज और बढ़ेगा। जैसे चल रहा है चलने दो।  मैं अपने बच्चों के लिए जीती हूं।’ गोविंदा के करेंट अफेयर के बारे में पूछे जाने पर  सुनीता ने जवाब में कहा कि, ‘तुम रोक सकते हो किसी को? मैं 24 घंटे उनके सामने बैठी रहूं? सामने वाला भी तो इरिटेट हो जाएगा ना? मैं सोचती ही नहीं हूं।  हमारे पास दो घर हैं। उनके घर में उन्हें मिलने बहुत लोग आते हैं। मेरे घर में मुझे प्राइवेसी चाहिए। ‘

बीवी के साथ क्या बिगड़ चुके हैं गोविंदा के रिश्ते?

आपको बता दें,  सुनीता कई बार सुपरस्टार गोविंदा के अफेयर के बारे में खुलासा कर चुकी हैं।   दोनों के बीच चल रहा विवाद एक बार इतना बढ़ गया था कि, शादी के 39 साल बाद दोनों की तलाक तक की खबरें आने लगी थीं।  लेकिन बाद में दोनों ने इसे नकार दिया है।एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का एक बेटा और बेटी हैं। दोनों बॉलीवुड में आने की तैयार कर रहें हैं।  सुनीता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके बेबाकपन और बयानों के कारण ही वो ‘लॉकअप 2’ शो का हिस्सा बनी हैं । यहां पर भी वो खुलकर हर  मुद्दे पर बोल रही हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toxic

जुलाई 1, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 1, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 5

जुलाई 1, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 12

जुलाई 1, 2026

Gaurav Khanna Akansha Chamola Divorce

जुलाई 1, 2026

Vijaya Mehta

जुलाई 1, 2026