---Advertisement---

इस अमेरिकन सिंगर संग कोजी हुए Diljit Dosanjh, ट्वीट कर देनी पड़ी सफाई

Diljit Dosanjh: पंजाबी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में छाप छोड़ चुके दिलजीत दोसांझ को उनके गानों और एक्टिंग के लिए जाना जाता है। वह अपनी अदाकारी से भी लोगों के दिलों पर कब्जा कर चुके हैं और इतना ही नहीं वह अपने अजीबोगरीब बयान की वजह से भी चर्चा में आ जाते हैं। इस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 8, 2023 1:27 अपराह्न

Diljit Dosanjh
Follow Us
---Advertisement---

Diljit Dosanjh: पंजाबी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में छाप छोड़ चुके दिलजीत दोसांझ को उनके गानों और एक्टिंग के लिए जाना जाता है। वह अपनी अदाकारी से भी लोगों के दिलों पर कब्जा कर चुके हैं और इतना ही नहीं वह अपने अजीबोगरीब बयान की वजह से भी चर्चा में आ जाते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक खबर काफी चर्चा में है और दावा किया जा रहा है कि दिलजीत वेनक्यूवर के एक रेस्टोरेंट में अमेरिकन सिंगर-सॉन्ग राइटर टेलर स्विफ्ट संग कोजी नजर आए हैं। इस खबर के आने के बाद दिलजीत को लेकर तमाम तरह की खबरें सुर्खियों में है और अब उन्होंने ट्वीट कर सफाई दी है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

आखिर क्यों क्लोज थे दिलजीत और टेलर

ब्रेकिंग न्यूज ब्रिटिश कोलम्बिया की रिपोर्ट के मुताबिक़ यह कहा जा रहा है कि रेस्टोरेंट में दोनों एक-दूसरे के बेहद क्लोज थे। इतना ही नहीं दोनों कोजी होने के साथ-साथ टची भी हो रहे थे और ऐसे में हंगामा मचना तो लाजमी है। इस रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि दोनों आपस में काफी क्लोज थे और हंसकर बात कर रहे थे। वहीं टेलर की बात करें तो वह मेट हेली को डेट कर रही हैं और रिलेशनशिप में है।

ये भी पढ़ें: पोते Karan Deol की शादी की खुशी में डूबे धर्मेंद्र, रिसेप्शन के लिए बुक की ये खास खूबसूरत जगह

दिलजीत ने कहीं ये बात

जब दिलजीत और टेलर की क्वालिटी टाइम साथ में बिताने की खबर आई तो सोशल मीडिया पर यह आग की तरह फ़ैल गयी है। वहीं खुद को लेकर हो रहे गॉशिप से दिलजीत काफी नाराज हो गए और उन्होंने ट्वीट कर उनलोगों पर कमेन्ट किया जो निजी जिंदगी में तांकझांक करते हैं। दिलजीत ने ट्वीट कर कहा, “यार प्राइवेसी नाम दी भी कोई चीज हुंडी आ।”

इस फिल्म में दिखेंगे दिलजीत

बता दें कि दिलजीत दोसांझ इंडस्ट्री में लगातार एक्टिव हैं और अपने प्रोजेक्ट्स से लोगों को रूबरू करवाते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिलजीत जल्द ही अमर सिंह चमकीला की बायोपिक ‘चमकीला’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके ओपोजिट परिणीती चोपड़ा भी नजर आएंगी। हाल ही में टीजर जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 10

मार्च 29, 2026