---Advertisement---

Karan Aujla और SRK के सामने Disha Patani काटती दिखी बवाल! IPL 2025 में शॉर्ट सिल्वर स्कर्ट में किलर डांस देख क्या बोल रहे फैंस

Disha Patani: दिशा पटानी आईपीएल 2025 में समा बांधती हुई नजर आई और इस दौरान करण औजला के साथ शाहरुख खान भी दिखे। सोशल मीडिया पर तमाम तस्वीर और वीडियो फिलहाल चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 23, 2025 2:01 अपराह्न

Disha Patani
Follow Us
---Advertisement---

Disha Patani: आईपीएल 2025 की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में ओपनिंग डे सेरिमनी पर कई सितारों का क्रेज लोगों के बीच देखा गया और निश्चित तौर पर इस लिस्ट में एक नाम दिशा पटानी का भी शुमार है जो अपने किलर अंदाज से फैंस की बोलती बंद करने में कामयाब रही। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें Disha Patani अपने अंदाज से लोगों के दिलों को जीत चुकी हैं। इस सब के बीच खुद दिशा पाटनी ने इसकी झलक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए दिखाती हुई नजर आई जिसमें वह करण औजला और शाहरुख खान के साथ भी दिखी है।

दिशा पटानी को IPL 2025 में देख यूजर्स हुए क्रेजी

सिल्वर शॉर्ट स्कर्ट और ब्रालेट टॉप में Disha Patani न सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि फैशन सेंस से भी लोगों को दीवाना बना रही है। कहने में दो राय नहीं है कि करण औजला के साथ स्टेज पर वह धमाल मचाती हुई दिखी। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी क्रेज़ी नजर आ रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी है जो इस बात से खफा नजर आ रहे हैं कि दिशा पटानी के परफॉर्मेंस को आईपीएल 2025 स्ट्रीमिंग के दौरान क्यों नहीं दिखाया गया।

ग्लैमरस लुक में तबाही मचा रही Disha Patani

जहां तक बात करें दिशा पटानी के इस लुक की तो सिल्वर हैवी एंब्रॉयडरी ब्रालेट और शॉर्ट स्कर्ट के साथ पेयर करती हुई दिखाई दी है। इसके वह मैचिंग बूट से खास टच देती हुई दिखी। कर्ल मेसी हेयरस्टाइल और मैचिंग गलब्स उनके लुक में एक अलग ट्विस्ट देने के लिए काफी था। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को देखने के बाद कुछ ही मिनट में 80000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

Disha Patani ने खुद दिखाई IPL 2025 से SRK और Karan Aujla की झलक

दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शाहरुख खान के साथ भी एक तस्वीर शेयर करती हुई दिखी जहां वह Shah Rukh Khan, श्रेया घोषाल और करण औजला भी मौजूद हैं। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसमें आईपीएल 2025 में करण औजला के साथ वह स्टेज पर फायर लगाती हुई नजर आई।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 27, 2026