---Advertisement---

Elvish Yadav को क्या अपनी हार का कारण मानते हैं Rajat Dalal? Bigg Boss 18 से बाहर आते ही YouTuber का पहला रिएक्शन वायरल

Rajat Dalal: Bigg Boss 18 का विनर भले ही करनवीर मेहरा को बनाया गय हो लेकिन ,सोशल मीडिया पर रजत दलाल ट्रेंड कर रहे हैं। Elvish Yadav को लेकर उठ रहे सवालों पर रजत दलाल ने खुलकर बात की है। यूट्यूबर का अब रिएक्शन काफी देखा जा रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 20, 2025 11:09 पूर्वाह्न

Rajat Dalal
Follow Us
---Advertisement---

Rajat Dalal: बिग बॉस 18 विनर भले ही Karan Veer Mehra बने हों, लेकिन सोशल मीडिया पर Rajat Dalal ट्रेंड कर रहे हैं। Google से लेकर X तक पर Elvish Yadav की आर्मी रजत दलाल के समर्थन में उतरी हुई है और शो को फिक्सड बता रही है। Bigg Boss 18 से तीसरे नबंर से बाहर होने के बाद कुछ लोगों का मानना है कि, वह Elvish Yadav की अजीब बयानबाजी और मीडिया से भिड़ने का कारण जीत नहीं पाए। कुछ यूजर्स को लग रहा है कि, रजत दलाल ने एल्विश यादव के बड़बोलेपन की कीमत चुकाई है। यही वजह है कि, रजत जैसे ही बिग बॉस के हाउस से बाहर आए वैसे ही मीडिया ने उन पर एल्विश यादव को उनकी हार का जिम्मेदार ठहराते हुए सवाल दाग दिया। इस पर YouTuber ने रिएक्शन दिया है।

Bigg Boss 18 से बाहर आने के बाद Elvish Yadav पर क्या बोले Rajat Dalal?

Bigg Boss 18 का विनर बनने का सपना जब से Rajat Dalal का टूटा है तब से कई सावल उठ रहे हैं।

Watch Video

मीडिया ने भी Elvish Yadav को लेकर उनसे सवाल कर लिया। इस पर उन्होंने कहा कि, “एल्विश मेरा भाई था.. है.. और रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, अगर आपको लगता है कि, मेरी हार का कारण एल्विश है तो ये बात आपको लग रही है लगती रहे.. मुझे नहीं पता मैं घर के अंदर था। वैसे भी आपके कहने से मुझे फर्क नहीं पड़ता है।” रजत दलाल का ये रिएक्शन अब काफी वायरल हो रहा है।

रजत दलाल के जवाब को पसंद कर रहे फैंस

Rajat Dalal के इस रिएक्शन को BiggBoss_Tak नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। रजत दलाल ने जिस तरह से एल्विश यादव का बचाव किया है वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। रजत के इस इंटरव्यू को कुछ घंटों पहले ही अपलोड किया गया है। इस पर अभी तक 1 लाख 57 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘भाई ने बहुत सही जवाब दिया’। दूसरा लिखता है कि, ‘मीडिया TRP की भूखी है’।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026