---Advertisement---

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10 : संडे को अजय देवगन का थिएटर में चला जादू, हैरतअंगेज कलेक्शन से हिलाया सिनेमा

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10 : अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने कई बड़े रिकॉर्ड बना लिए हैं। इनकी चर्चा हर तरफ हो रही है। रविवार को भी मूवी ने अच्छी कमाई की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 12, 2026 2:54 अपराह्न

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10
Follow Us
---Advertisement---

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10 : अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर बॉलीवुड फिल्म ‘दृश्यम 3’ के लिए  रविवार का दिन बेहद खास रहा है। क्योंकि मूवी ने हैरतअंगेज बढ़त के साथ बहुत ही अच्छी कमाई की है।  फिल्म के क्रेज को देखते हुए फैंस कहने लगे हैं कि, अजय देवगन को चौथी बार नेशनल अवॉर्ड मिलेगा। रिलीज के 10वें दिन की कमाई ने हर किसी को चौंका दिया है। जिस तरह से ऑडियंस इस पर रिस्पोंस दिखा रही है, वो मेकर्स को खूब पसंद आ रहा है। चौथी फेल विजय सलगांवकर  एक बार फिर से ऑडियंस का दिल जीतने में कामयाब हो गए हैं।

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10  कितना हुआ?

अजय देवगन की ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ फिल्म ने संडे को 20.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 14872 शोज से हुई है। भारत में ये सस्पेंस थ्रिलर टोटल कलेक्शन 370.80 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 109 करोड़ रुपए हो चुका है। इसके साथ ही ‘दृश्यम 3’ का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 479.80 करोड़ रुपए हो चुका है। मोहन लाल की ऑरिजनल साउथ फिल्म से अजय देवगन की दृश्यम का पार्ट 3 कई गुना आगे की कमाई कर चुका है। हालंकि फिल्म की में 15 फीसदी की गिरावट जरुर दर्ज की गई। लेकिन इसके बाद भी ये आगे बढ़ रही है और बड़े रिकॉर्ड बना रही है।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने बनाए बड़े रिकॉर्ड 

‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 10 दिनों के अंदर ही कई बड़े रिकॉर्ड बना लिए हैं। ये अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। ये भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म भी बन चुकी है। ये फिल्म 2026 में रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’, ‘मिर्जापुर द मूवी’, ‘भूत बंगला’ और ‘धमाल 4’ को भी पछाड़ चुकी है। वहीं,  ‘स्त्री 2’, ‘पठान’ और ‘एनिमल’ को रिलीज के कुछ दिनों  के अंदर ही पछाड़ दिया था।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Mr Faisu Marriage

अक्टूबर 10, 2026

Drishyam The Conclusion

अक्टूबर 10, 2026