---Advertisement---

Dude Movie Review: प्रदीप रंगनाथन की ‘डूड’ में ऐसा क्या कहा जिसे देख फैंन बोल स्टुपिड ? जानें ऑडियंस को फिल्म क्यों नहीं आ रही रास?

Dude Movie Review: प्रदीप रंगनाथन की फिल्म 'डूड' रिलीज हो गई है। ये एक साउथ कॉमेडी फिल्म है। इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। क्योंकि इसका सेकंड पार्ट अच्छा नहीं बताया जा रहा है। एक फैंन ने तो इसे स्टुपिड तक कह दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 17, 2025 10:35 पूर्वाह्न

Dude Movie Review
Follow Us
---Advertisement---

Dude Movie Review: दिवाली से पहले ऑडियंस के सामने एक और साउथ फिल्म आ गई है। इसका नाम ‘डूड’ है। एक्टर प्रदीप रंगनाथन की इस मूवी का फैंस को बेसब्री से इंतजार था लेकिन जब उन्होंने इसे देखा तो अधिकतर गुस्सा हो गए। एक फैंन ने तो इस मूवी को स्टुपिड कॉन्सेप्ट तक बता दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस फिल्म को लेकर जनता के फर्स्ट रिव्यू आने लगे हैं। अधिकतर लोग इसके सेकंड हाफ से परेशान लग रहे हैं। ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।

Dude Movie Review को यूजर ने बताया स्टुपिड कॉन्सेप्ट

AllAboutMovies नाम के एक्स हैंडल से मूवी रिव्यू पेश किया गया है। जिसमें लिखा है, “पहला भाग ठीक-ठाक था, लेकिन दूसरा भाग एक बेतुके कॉन्सेप्ट के साथ।

प्रदीप रंगनाथन को एक ही तरह के सहानुभूति वाले किरदार निभाना बंद कर देना चाहिए। कहानी और पटकथा तर्कहीन और घटिया है।”

डूड फिल्म के फर्स्ट हाफ की फैंन ने की तारीफ

Millionaire नाम के यूजर ने एक्स पर अपना रिव्यू देते हुए डूड फिल्म के बारे में लिखा , “ड्यूड का पहला भाग युवा भावना से भरपूर और पूरी तरह से मनोरंजक है – ताजा प्रस्तुति दर्शकों को लगातार अनुमान लगाने पर मजबूर करती है, जिसमें प्रदीप रंगनाथन शैली के कई क्षण शामिल हैं।”

डूड फिल्म की स्टोरी को फैंन ने बताया मार्मिक

एक और फैंन ने डूड फिल्म के रिव्यू में लिखा, “डूड दो आजीवन साथियों की मार्मिक कहानी है, जिनके अटूट बंधन की कड़ी परीक्षा होती है। जैसे-जैसे ज़िंदगी उनके सामने अप्रत्याशित चुनौतियाँ पेश करती है, वे विकास, कठिन विकल्पों और असल मायने रखने वाली चीज़ों को नए सिरे से परिभाषित करने की एक शक्तिशाली यात्रा पर निकल पड़ते हैं।”

प्रदीप रंगनाथन की ‘डूड’ फिल्म की स्टोरी क्या है ?

डूड फिल्म एक ऐसे कपल की कहानी है जो कभी किसी से प्यार नहीं करते हैं। लेकिन परिस्थितियां कुछ ऐसी बनती हैं। जिसकी वजह से दोनों करीब आ जाते हैं । इसमें साउथ एक्टर प्रदीप रंगनाथन ने एक ऐसे लड़के की भूमिका निभाई है जो कि, बहुत ज्यादा खुले विचारों वाला है। इस मूवी को देखने के बाद आपको 90 का दशक याद आ सकता है। इस मूवी में प्रदीप रंगनाथन, ममिथा बैजू, आर. सरथ कुमार और ऐश्वर्या शर्मा जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स ने बनाया है। इस मूवी का बजज लगभग 40 करोड़ के आस-पास है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026