---Advertisement---

Dunki: यूं ही नहीं शाहरुख खान हैं ‘किंग ऑफ बॉलीवुड’, जवान-पठान के बाद एडवांस बुकिंग में फिर लहरा रहे परचम

Dunki: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' और 'पठान' की रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए एक और फिल्म आ रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'डंकी' की जो एडवांस बुकिंग के मामले में कई रिकॉर्ड्स को तोड़ रही है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है और कहने में दो राय नहीं है कि शाहरुख खान का जलवा एक बार फिर देखने को मिलेगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 18, 2023 1:03 अपराह्न

dunki
Follow Us
---Advertisement---

Dunki: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का इस साल एक बार फिर दबदबा देखने को मिलने वाला है। जी हां, उनकी अपकमिंग फिल्म ‘डंकी‘ जो कुछ ही दिनों में सिनेमाघर में दस्तक देने के लिए तैयार है वह लगातार ट्रेंड में है। कहा जा रहा है कि एक बार फिर यह फिल्म पठान और जवान के रिकॉर्ड को तोड़ती हुई नजर आएगी। एडवांस बुकिंग को देख यह कहने में कोई दो राय नहीं है कि एक बार फिर शाहरुख खान इस बात को साबित करने में कामयाब होंगे कि क्यों उन्हें किंग ऑफ बॉलीवुड कहा जाता है। एडवांस बुकिंग के मामले में शाहरुख खान की ‘डंकी’ एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ती हुई नजर आ रही है। आइए जानते हैं अब तक कितनी हुई फिल्म की कमाई।

एडवांस बुकिंग में ‘डंकी’ का दबदबा

सैकनिल्क की रिपोर्ट की माने तो फिल्म की ताबड़तोड़ टिकट बुकिंग हो रही है और इस मामले में ‘डंकी’ लगातार ट्रेंड में है। जहां एक तरफ फिल्म की टक्कर साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार से होने वाली है। वहीं दूसरी तरफ इस रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि फिल्म के टिकट्स 1 लाख से ज्यादा बिक चुके हैं। अब तक एडवांस कमाई की बात करें तो बहुत जल्द यह 5 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स में डंकी ने अब तक 4.46 करोड़ का बिजनेस किया है। फिलहाल फिल्म के 6400 शो के लिए टिकट की बुकिंग हो रही है।

‘डंकी’ की होगी ‘सालार’ से टक्कर

अगर डंकी फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू नजर आने वाली है। फिल्म में अनिल ग्रोवर, विक्की कौशल और बोमन ईरानी जैसे किरदार भी नजर आने वाले हैं। या यह रोमांटिक होने के साथ-साथ पास दोस्तों की कहानी है जो लंदन जाने का सपना देखते हैं। आखिर कैसे वे लंदन पहुंचते हैं यही है फिल्म की कहानी। 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म की टक्कर प्रभास की फिल्म ‘सालार’ से होने वाली है जो 22 दिसंबर को दस्तक देने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026