---Advertisement---

Dunki Trailer: शाहरुख संग विक्की कौशल ने भी चलाया जादू, क्यों ‘ड्रॉप 4’ को देख लोगों को आई DDLJ की याद

Dunki Trailer: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'डंकी ड्रॉप 4' का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे थे। अब शाहरुख खान कॉमेडी बड़े अंदाज और डायलॉग से लोगों का दिल लूटने में कामयाब हुए। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। फिलहाल इस वीडियो को देखने के बाद शाहरुख खान और 'डंकी' ट्रेंड में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 5, 2023 12:41 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 15, 2023 3:16 अपराह्न

Dunki Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Dunki Trailer: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म डंकी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जी हां, लंबे इंतजार के बाद डंकी ड्रॉप 4 के नाम से 3 मिनट 2 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। निश्चित तौर पर पूरा दिल ही शाहरुख खान लूटने में कामयाब हुए। अपनी फिल्म पठान और जवान से इस फिल्म में वह बिल्कुल अलग नजर आ रहे हैं। सिंपल और काफी यंग दिख रहे शाहरुख न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने जबरदस्त लुक से फैंस के दिल में कब्जा जमा रहे हैं। आईए देखते हैं।

आखिर क्या है इस ट्रेलर में खास

इस ट्रेलर यानी डंकी ड्रॉप 4 की शुरुआत 1995 की एक कहानी से होती है जहां शाहरुख खान ट्रेन में गेट पर नजर आ रहे हैं। निश्चित तौर पर इस सीन को देखने के बाद आपको उनकी फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ की याद आ जाएगी। ट्रेलर से कहानी की झलक साफ दिखाई दे रही है और यह 5 दोस्तों की एक कहानी है जिनका सपना लंदन जाने का होता है लेकिन उन्हें तलाश होती है तो एक अवसर की। सिंपल जिंदगी जीने वाले ये दोस्त कैसे सरहद पार पहुंचते हैं और लंदन जाने की जिद में कितने पापड़ बेलते हैं यह है फिल्म की कहानी।

छाए ट्रेलर में ये स्टार्स

इस ट्रेलर में बोमन ईरानी अंग्रेजी टीचर के किरदार में नजर आ रहे हैं तो बली यानी अनिल ग्रोवर एक हेयर कटिंग सैलून में काम करते हैं। फिल्म में बबू के किरदार में विक्रम कोचर नजर आ रहे हैं तो विक्की कौशल सुखी बने हुए हैं जो अंग्रेजी सीखने के बाद लंदन जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं। इसमें शाहरुख़ तापसी पन्नू के साथ खास अंदाज में नजर आ रहे हैं। अब ऐसे में शाहरुख के साथ विक्की भी छा गए हैं और फैंस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं।

शाहरुख ने कहीं ये बात

शाहरुख खान का कॉमिक अंदाज इस फिल्म में खूब देखने को मिला है और यह फिल्म में पूरी तरह से दोस्ती और प्यार की खूबसूरती दिख रही है। फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर यानी ड्रॉप 4 को जारी करते हुए शाहरुख खान ने एक पोस्ट में लिखा, “यह कहानी मैंने शुरू की थी लालटू से, इसे खत्म भी मैं ही करूंगा अपने उल्लू दे पट्ठों के साथ। डंकी ट्रेलर आपको एक यात्रा दिखाएगा जो राजू सर के दृष्टिकोण से शुरू हुई थी। यह आपको दोस्ती की एक पागलपन भरी यात्रा जीवन की कॉमेडी और त्रासदी और घर और परिवार के लिए पुरानी यादों में ले जाएगा। इंतजार खत्म हुआ डंकी ड्रॉप 4 आउट।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026