---Advertisement---

Jawan ट्रेलर लॉन्च के दौरान Shahrukh khan ने बुर्ज खलीफा से की अनाउंसमेंट, कहा-अब ये काम अपनी पूरी जिंदगी में कभी नहीं करूँगा

Jawan: शाहरुख खान और उसकी टीम ने दुबई जाकर बुर्ज खलीफा पर अपनी अपकमिंग फिल्म जवान का ट्रेलर लॉन्च किया। साथ ही उन्होंने बुर्ज खलीफा से एक बड़ी अनाउंसमेंट भी की जिसे सुनकर सभी फैंस हैरान रह गए।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 1, 2023 9:31 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Jawan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर काफी सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। हाल ही में जवान का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे देखने के बाद फैंस की बेताबी और ज्यादा बढ़ गई है। पठान के बाद जवान के धमाकेदार ट्रेलर ने लोगों के बीच शाहरुख खान का भौकाल मचा दिया है। 31 अगस्त को शाहरुख खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म जवान का ट्रेलर रिलीज किया गया।‌ ट्रेलर लॉन्च के बाद मार्क्स ने चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान ऑडियो लॉन्च किया। इन कार्यक्रमों के बाद शाहरुख खान सीधा अपनी टीम के साथ दुबई के लिए रवाना हुए।

दुबई में किया ट्रेलर लॉन्च

भारत से सीधा दुबई में लैंड करके शाहरुख खान और उसकी टीम ने वहां जाकर बुर्ज खलीफा पर अपनी अपकमिंग फिल्म जवान का ट्रेलर लॉन्च किया। साथ ही उन्होंने बुर्ज खलीफा से एक बड़ी अनाउंसमेंट भी की जिसे सुनकर सभी फैंस हैरान रह गए। दुबई पहुंचकर सबसे पहले शाहरुख खान ने जवान के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान अपनी फिल्म के गाने “जिंदाबाद” पर धमाकेदार डांस किया फिर “चलेया” गाने का अरबी वर्जन भी लॉन्च किया। शाहरुख खान ने दुबई में ट्रेलर लॉन्च के दौरान अपने फैंस को अपने पांच अलग-अलग अवतारों के बारे में खुलकर बताया और अंत में एक बड़ी घोषणा की।

बुर्ज खलीफा से की ये बड़ी अनाउंसमेंट

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने दुबई में जवान के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान बुर्ज खलीफा से अनाउंसमेंट करते हुए कहा कि, मैं गंजा हो चुका हूं और ये एक ऐसी चीज है जो मैंने अपने जीवन में पहले कभी नहीं कि। ये पहली और आखरी बार है जब मैं गंजा हुआ हूं। देखिए मैं आप लोगों के लिए गांजा भी हो गया हूं तो इसी की इज्जत के लिए चले जाना क्या पता फिर मौका मिले ना मिले मुझे दोबारा गंजा देखने का। शाहरुख खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, नयनतारा, दीपिका पादुकोण, रिद्धि डोगरा और सुनील ग्रोवर जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026