---Advertisement---

खूबसूरत वादियों में दिखी Elvish Yadav की गजब आशिकी, Ahaan Panday की Saiyaara का चढ़ा खुमार तो लोग करने लगे भाभी को याद

Elvish Yadav: एल्विश यादव सैयारा टाइटल ट्रैक को बैकग्राउंड में शेयर करते हुए एक वीडियो बनाने के बाद सुर्खियों में आ गए हैं जिसमें उनका अंदाज हमेशा से काफी हटके है। आइए जानते हैं इसे देखकर लोग क्या कह रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 25, 2025 1:31 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: एल्विश यादव वह नाम जो फैंस के दिलों दिमाग पर छाए रहते हैं और लोग उन्हें किस कदर पसंद करते हैं इसमें कोई शक नहीं है। यही वजह है कि वह भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। इस सब के बीच Elvish Yadav पर Saiyaara का क्रेज देखने को मिला। दरअसल Ahaan Panday की सैयारा फिल्म के टाइटल ट्रैक को बैकग्राउंड में शेयर करते हुए एल्विश यादव इस पर वीडियो बनाते हुए नजर आए। वहीं इसे देखने के बाद यूजर्स भाभी को याद करने लगे। आइए देखते हैं एल्विश का मजेदार पोस्ट।

वीडियो के साथ Elvish Yadav का कैपश्न भी है जबरदस्त

एल्विश यादव के इंस्टाग्राम स्टोरी की बात करें तो इसके मुताबिक वह फिलहाल केल्टन हिल एडनबर्ग में एंजॉय कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सैयारा वीडियो की बात करें तो इसमें वह अहान पांडे की फिल्म Saiyaara के गाने पर खूबसूरत वीडियो में आशिकी फरमाते हुए खास अंदाज में नजर आए हैं। दरअसल उन्होंने एक मजेदार वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “हजार बार ली है तुमने तलाशी मेरे दिल की, बताओ कभी कुछ मिला है इसमें तुम्हारे सिवा।”

एल्विश यादव के इस वीडियो को देख फैंस लेने लगे मजे

वीडियो में Elvish Yadav कभी कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए नजर आते हैं तो कभी यहां से वहां दौड़ते हुए दिखाई देते हैं। कभी खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाते हैं तो कभी स्लो मोशन में दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनका स्लो मोशन अंदाज उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। खूबसूरत वादियों के बीच एल्विश यादव का गजब दीवानापन और अंदाज देखने को मिल रहा है। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कहा भाभी के सिवा एल्विश के लिए कोई नहीं है तो एक ने कहा कैप्शन पढ़कर ऐसा लग रहा है जैसे भाई की भाभी से लड़ाई हो गई।

वीडियो को 1.6 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले हैं तो वहीं 15.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो Elvish Yadav जिओ हॉटस्टार के शो अड्डा एक्सट्रीम बैटल होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026