---Advertisement---

‘मौत की तारीख…’ मीडिया से फिर उठा Elvish Yadav का भरोसा, जानें लॉरेंस विश्नोई धमकी के बीच क्यों कहा ‘शर्मनाक’

Elvish Yadav: आखिर क्यों यूट्यूबर ने मीडिया को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इसे शर्मनाक बताया है और क्यों लॉरेंस बिश्नोई विवाद के बीच हुआ चर्चा में आ गए हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 11, 2026 1:53 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: बीते दिन यूट्यूबर को लेकर यह खबर सामने आई थी कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से उन्हें धमकी दी गई है और 10 करोड रुपए फिरौती की मांग की गई है। निश्चित तौर पर फैंस के बीच हड़कंप मच गया और लोग एल्विश यादव को लेकर परेशान हो गए। इस सबके बीच उन्होंने मीडिया के साथ अपनी नाराजगी जाहिर की है। बिना सबूत के रिपोर्ट साझा करने को लेकर इससे पहले भी एल्विश यादव मीडिया को लेकर मुखर हुए हैं। इस बार भी चुप नहीं रहे हैं। आइए जानते हैं यूट्यूबर ने क्या कहा है।

Elvish Yadav ने मीडिया पर दिखाई इस तरह नाराजगी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TellyMasala (@tellymasala)

एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है जहां न्यूज़ पोर्टल ने ब्रेकिंग न्यूज़ दिखाते हुए लिखा, “एल्विश की मौत की तारीख” एलविश यादव को धमकी 10 करोड़ की फिरौती की मांग से सनसनी। ऐसे में यूट्यूबर ने अपनी नाराजगी जाहिर की और लिखा कि यही वजह है कि मैं इन पर भरोसा नहीं करता। उन्हें अपने आप पर शर्म आनी चाहिए।

 

एल्विश यादव को किसने दी थी धमकी

बीते दिन यह खबर सामने आई थी कि एल्विश यादव को कथित तौर पर व्हाट्सएप मैसेज के जरिए 10 करोड़ की फिरौती की मांग की गई है। धमकी देने वाला खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का बताया। इसके साथ ही दो दिन के भीतर रकम देने की मांग की गई। वहीं यह भी कहा गया कि एल्विश यादव ने इस बारे में पुलिस से एफआईआर दर्ज करवाई।

एल्विश यादव ने पहले भी दिखाई थी बेबाकी

यह पहली दफा नहीं है जब एल्विश यादव का मीडिया पर गुस्सा फूटा हो। बिग बॉस के घर के भीतर और अभी हाल में जब में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से क्लीन चीट दे दी गई थी तब उन्होंने कहा था कि मीडिया ने उस दौरान काफी कहानी बनाई थी लेकिन अब मुझसे माफी कौन मांगेगा। उन्होंने मीडिया के साथ अपनी नाराजगी दिखाई थी।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026