---Advertisement---

‘या वो या मैं…’ इस शख्स के कहने पर Elvish Yadav ने Rohit Shetty के Khatron Ke Khiladi को दिखाया ठेंगा! मेकर्स के सामने रख दी ये बड़ी शर्त

Elvish Yadav: आखिर क्यों खतरों के खिलाड़ी में नजर नहीं आएंगे एल्विश यादव, खुद कर गए खुलासा जो निश्चित तौर पर फैंस को कर सकता है शॉक्ड, आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 3, 2025 7:31 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद से एल्विश यादव लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं और यह सच है कि उनकी करोड़ों में फैन फॉलोइंग है जो उनकी पर्सनालिटी को काफी पसंद करते हैं। रोडीज XX में प्रिंस नरूला के साथ बवाल के बीच उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि आखिर क्यों वह खतरों के खिलाड़ी में नजर नहीं आएंगे। इस दौरान उन्होंने एक शख्स का भी नाम लिया जिसकी वजह से स्टंट बेस्ड रियलिटी शो को करने से मना कर दिया है। आइए जानते हैं किस तरह मस्ती मजाक में अपनी बात रखते दिखे Elvish Yadav जो चर्चा में है।

क्यों Khatron Ke Khiladi में नहीं दिख सकते एल्विश यादव

पिंकविला के साथ इंटरव्यू में Elvish Yadav ने इस बारे में अपनी बात बताई है। उन्होंने कहा कि मुझे मगरमच्छ से डर लगता है जिस वजह से मेरी मम्मी ने मुझे शो में जाने से मना किया। एल्विश यादव ने इस दौरान बताया कि उन्हें अप्रोच किया गया लेकिन मगरमच्छ की वजह से वह नहीं कर पाएंगे। इस दौरान उन्होंने बताया कि मेकर्स की तरफ से जब मुझे अप्रोच किया गया तब मैंने साफ किया या तो वह मुझे शो में रख ले या फिर मगरमच्छ को। Khatron Ke Khiladi मेकर्स का कहना था कि तुम्हें पूरे समय मगरमच्छ के साथ नहीं रहना पड़ेगा लेकिन मेरा डर मगरमच्छ के लिए काफी ज्यादा है।

क्या Roadies में आगे भी आएंगे Elvish Yadav

एल्विश यादव के इस मजाकिया बात को सुनने के बाद उनके चाहने वाले को झटका लग सकता है लेकिन ऐसा है कि उन्होंने इशारों में इस शो में आने से फिलहाल के लिए इंकार किया है। इस पर लोगों की नजरें आगे बनी रहेगी। इसके अलावा उन्होंने रोडीज XX को लेकर विवाद के बीच बताया कि अगर कुछ शर्तें मान ली जाए तो वह Roadies XX में फिर से गैंग लीडर के तौर पर काम करेंगे। उन्होंने इस दौरान रोडीज XX और खतरों के खिलाड़ी को बहुत बड़ा शो बताया।

इस बातचीत के दौरान रियलिटी शो को लेकर प्यार के बारे में भी अपनी फीलिंग्स Elvish Yadav ने जाहिर की है। यूट्यूबर क्या कहना है कि रियलिटी शो से पर्सनालिटी बाहर आती है इसलिए उन्हें फिक्शन शो से ज्यादा रियलिटी शो करना पसंद है और अगर आगे भी उनके पास ऑफर आएंगे तो रियलिटी शो में नजर आएंगे। गौरतलब है की रोडीज XX के अलावा फिलहाल वह लाफ्टर शेफ में दिखाई दे रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunil Grover

जून 19, 2026

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 7

जून 19, 2026

Rajkumar Hirani

जून 19, 2026

Akshay Kumar

जून 19, 2026

Peddi Box Office Collection Day 15

जून 19, 2026

Sara Ali Khan

जून 19, 2026