---Advertisement---

Ramayana फिल्म रणबीर कपूर या यश किसकी के लिए बनेगी वरदान? जानें

Ramayana : 4,000 करोड़ के बजट से बन रही भारत की सबसे बड़ी फिल्म 'रामायण' रणबीर कपूर और यश, दोनों ही सुपरस्टार्स के करियर को एक नए आसमान पर ले जाएगी। यहां जानें दोनों के ऊपर इसका क्या असर पड़ेगा?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 4, 2026 11:06 पूर्वाह्न

Ramayana
Follow Us
---Advertisement---

Ramayana : रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण का जब से ट्रेलर आया है, तब से चर्चा में बनी हुई है। इसमें भगवान राम का रोल बॉलीवुड एक्टर रणबीर कर रहे हैं तो वहीं, साउथ सुपर स्टार यश रावण के अवतार में हैं। दोनों की एक्टिंग की ट्रेलर में काफी तारीफ हो रही है। इस बीच सिनेमा प्रेमियों और फैंस के बीच यह बहस छिड़ गई है कि ‘रामायण’ फिल्म रणबीर कपूर और यश में से किसके करियर के लिए सबसे बड़ा वरदान साबित होगी?  क्योंकि दोनों ने  ही ट्रेलर में अपनी परफॉर्मनेंस से आग लगा दी है। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं तो चलिए जवाब जानने की कोशिश करते हैं।

Ramayana  रणबीर कपूर के  करियर पर कितना असर डालेगी?

सबसे पहले रामायण के मेन कैरेक्टर भगवान राम का रोल करने वाले रणबीर कपूर के बारे में जानते हैं। रणबीर कपूर ने ‘संजू’ और ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से अपनी एक्टिंग दिखा चुके हैं।लेकिन भगवान राम का किरदार निभाना उनके करियर की सबसे बड़ी चुनौती और वरदान दोनों साबित हो सकता है। ‘एनिमल’ में एक हिंसक और डार्क किरदार निभाने के बाद, अचानक भगवान राम जैसी शांत, संयमित और दिव्य छवि में खुद को ढालना रणबीर के लिए  खुद को साबित करने का बेहतरीन अवसर है। खबरों की मानें तो, रणबीर कपूर को इस दो पार्ट की सीरीज के लिए कुल 150 करोड़  फीस मिल रही है, जो उनके करियर में अब तक की सबसे बड़ी रकम है। अगर रामायण फिल्म से वो दर्शकों का दिल जीत लेते हैं तो यकीनन ये उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट होगी।

‘रमायण’ में यश का रावण अवतार उनके करियर पर क्या डालेगा असर?

वहीं, अगर बात करें यश की तो ‘KGF’ फ्रेंचाइजी के बाद यश पूरे भारत में एक कल्ट ब्रांड बन चुके हैं। रामायण में ‘रावण’ का किरदार उनके लिए एक ऐसा वरदान है जो उन्हें सिर्फ एक ‘एक्शन हीरो’ से ऊपर उठाकर एक  ग्लोबल स्टार बना देगा। इस फिल्म में यश के लिए संगीतकार, प्रकांड पंडित और महान योद्धा जैसे काम एक ही रोल में करने पड़े हैं, जिसके कारण उनकी रावण की छवि पहले से ज्यादा बेस्ट होने वाली है। अगर यश का रावण अवतार हिट होता है तो वो साउथ हि नहीं बॉलीवुड के साथ एक इंटरनेशनल स्टार बन जाएंगे।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026