---Advertisement---

पार्टी में बेबी बंप को बार-बार छुने पर ट्रोल हुईं Gauhar Khan, यूजर्स बोले- ‘ये बात इतना एक्सपोज करने की भी नहीं है’

Gauhar Khan: एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर वो अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है जिसमे उन्हें अपने प्रेगनेंसी पीरियड का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। गौहर ने अपने पति जैद दरबार के साथ सोशल मीडिया पर खूबसूरत नोट के ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 19, 2023 6:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Gauhar Khan: एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर वो अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है जिसमे उन्हें अपने प्रेगनेंसी पीरियड का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। गौहर ने अपने पति जैद दरबार के साथ सोशल मीडिया पर खूबसूरत नोट के साथ ये खबर दी थी कि एक शानदार मैरिड लाइफ के बीच अब वो दोनों अपने पहले बच्चे के इतंजार कर रहे हैं। हाल ही में गौहर खान मुंबई में नेटफ्लिक्स की एक पार्टी में स्पॉट हुई जहां वो अपने बेबी बंप के साथ बेहद खूबसूरत फ्लोरल ड्रेस में नजर आईं। एक तरफ जहां फैंस ने गौहर खान की खूबसूरती और शानदार ड्रेस की तारीफें की वहीं कुछ नेटीजेंस ने उन्हें इस मौके पर भी ट्रॉल करने की कोशिश की।

यूजर्स कर रहे हैं ट्रोल

गौहर के फैंस ने वीडियो पर प्यार लुटाते हुए जहां उन्हें ढेर सारी बधाई दी वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा गौहर पार्टी में बार-बार अपने बेबी बंप को सहला रही थी या टच कर रही थी। ये एक तरह से एक्सपोज करना है और गौहर खान अटेंशन पाने के लिए जानबूझ से ऐसा कर रही थी। खैर इन सब बातों ने गौहर खान को कोई फर्क नहीं पड़ता और न ही उन्होंने इस ट्रॉलिंग पर कोई कमेंट किया।

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

प्रेगनेंसी को किया था ऑफिशियल

बता दें, गौहर खान और उनके पति जैद दरबार ने बीते साल दिसंबर में अपनी प्रेगनेंसी को ऑफिशियल किया था और अपने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल पोस्ट में लिखा था ” जब Z और G मिले तो हम एक से दो हो गए और अब ये रोमांच और बढ़ गया है क्योंकि अब हम दो से तीन होने वाले है। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था और गौहर के फैंस ने शुभकामनाओं के साथ कमेंट्स सेक्शन को भर दिया था। करियर की बात करें तो गौहर खान जल्द नेटफ्लिक्स के नए शो IRL – इन रियल लव में नजर आएंगी और इस शो के लिए वो बेहद एक्साइटेड भी है। इस शो में गौहर मेजबानी करती नजर आएंगी।

पार्टी में ये सेलेब्स भी रहे मौजूद

इस पार्टी में इंडस्ट्री के कई बड़े और दिग्गज कलाकारों ने भी शिरकत की। पार्टी में गौहर के अलावा आमिर खान, कारण जौहर, अनिल कपूर , कृति सनन, जोया अख्तर, कीर्ति सुरेश, ईशान खट्टर, राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने भी शिरकत की। गौहर खान ने पार्टी में काफी इंजॉय किया और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जो आते ही वायरल हो गई।

Also Read: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026