Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी बीवी सुनीता आहूजा के बीच अनबन की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। खबरें तो यहां तक हैं कि, 62 साल का एक्टर कोमल रानी नाम की लड़की को डेट कर रहा है। जिसके कारण दोनों पति-पत्नी क तलाक होने वाला है। इस खबर ने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को काफी चौंका हुआ है। उन्हें समझ नहीं आ रहा , गोविंदा को लेकर जो खबरें चल रही हैं वो सच हैं या झूठ, लेकिन इस बीच उन्हें लालबागचा राजा के दरबार में रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया है। जिसे देखने के बाद कुछ यूजर्स गोविंदा की तुलना आमिर खान से करने लगे हैं।
Govinda को रुमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी संग देखकर क्या बोले यूजर्स?
आपको बता दें, गोविंदा बप्प का दर्शन करने लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान उनके साथ बीवी सुनीता अहूजा या फिर परिवार का कोई अन्य परिजन नहीं था। बल्कि वो अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड और को स्टार रानी स्वर्णकार के साथ दिखे। पंडाल में उन्होंने बप्पा के दर्शन किए और कोमल रानी के साथ पैपराजी को पेज भी दिए हैं। दोनों का क्लिप वायरल होने के बाद कुछ यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। एक यूजर ने तो उनकी तुलना एक्टर आमिर खान से ही कर दी है। एक यूजर ने लिखा, ‘आमिर बार-बार शादी कर सकते हैं, लेकिन गोविंदा नहीं। उन्हें खुश रहने दें, यह उनका अपना मामला है।’

गोविंदा को गणपति महोत्सव का जश्न किसी और के साथ मनाता देख लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है। क्योंकि लालबागचा राजा के पंडाल में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अकेले ही पहुंची थीं। आपको बता दें, गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को 39 साल हो चुके हैं। दोनों ने बहुत ही सीक्रेट लव मैरिज की थी। उनके दो बच्चे टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा हैं। गोविंदा की बीवी कई बार पति की रुमर्ड गर्लफ्रेंड पर गुस्सा सार्वजनिक तौर पर जाहिर कर चुकी हैं।
गोविंदा की रुमर्ड गर्लफ्रेंड कौन है?
गोविंदा के साथ बार-बार स्पॉट हो रही लड़की का नाम कोमल रानी स्वर्णकार है। उन्हें रानी स्वर्णकार के नाम से भी जाना जाता है। 25 साल की कोमल रानी गोविंदा की अपकमिंग मूवी ‘रुपा’ की एक्ट्रेस बताई जा रही हैं।गोविंदा और कोमल के अफेयर की खबरों के बीच उनकी पत्नी सुनीता की तरफ से सार्वजनिक रुप में बयान आ चुका है। उन्होंने एक्टर पति पर तीखा हमला करते हुए कहा था कि, ‘बेटी की उम्र की लड़की’ को लेकर घूम रहे हैं और उन्हें ‘शर्म आनी चाहिए’। उन्होंने गोविंदा पर तंज कसते हुए उन्हें ‘शुगर डैडी’ तक कह डाला था। इसके साथ ही कहा था, ‘यह कहावत सुनी है कभी ”विनाश काले विपरीत बुद्धि, उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है इसलिए यह सब करते हैं।’सुनीता ने रिएलिटी शो ‘लॉक अप 2 ‘में भी खुलकर कहा था कि, ऐसी लड़कियां उनकी जिंदगी में बहुत आती रहती हैं, वे अब केवल अपने बच्चों के भविष्य के लिए जी रही हैं।” पति की बेवफाई से वो काफी दुखी हैं।







