Govinda: 1987 में सुनीता आहूजा के साथ शादी करने वाले हीरो नंबर 1 फिलहाल निजी जिंदगी को लेकर विवादों में हैं। जहां उन पर कोमल रानी के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि इस पर सुनीता के साथ-साथ बीते दिन गोविंदा भी मुखर हुए थे। पति पत्नी के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है लेकिन इस तक के बीच बीते दिन सुनीता आहूजा को उनके बेटे के साथ फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया लेकिन कहा जा रहा है कि कपल के बीच तलाक नहीं हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ कोमल रानी के साथ 3 साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।
सुनीता आहूजा के तलाक विवाद पर क्या किया गोविंदा के मैनेजर ने खुलासा
जब सुनीता आहूजा को गोविंदा के बेटे के साथ फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया तो लोग तलाक को लेकर बातें बनाने लगे लेकिन अब एक्टर के मैनेजर ने इस बात की पुष्टि की है कि वह अलग नहीं हो रहे हैं। सुनीता अहुजा ने कथित तौर पर अपना तलाक वापस ले लिया। मैनेजर ने पुष्टि की है कि उन्होंने अपने पति गोविंदा के खिलाफ तलाक का मामला दायर किया था। मैनेजर के मुताबिक “पारिवारिक मामले परिवार के भीतर ही रहने चाहिए। कई मामले बैठकर बातचीत करने से सुलझ जाते हैं। अगर आज केस वापस लेना ही था, तो इसे दायर ही क्यों किया गया? इससे मुझे बहुत दुख होता है। हम तमाशा क्यों बन गए।”
Govinda और कोमल रानी का क्या सालों से था रिश्ता
Govinda has been with "komal rani swarnkar" for several years. Her previous name was "kalpana radha"
byu/Capable-Basket8233 inBollywoodHotTakes
वहीं एक पोस्ट में रेडिट यूज़र ने गोविंदा का कोमल रानी के साथ एक वीडियो ढूंढ निकाला है जिसके साथ ही कैप्शन में पूरी जानकारी दी गई। जहां दावा किया गया कि “यह तीन साल पहले का एक म्यूजिक वीडियो है, जब गोविंदा ने अपने घटिया गाने रिलीज़ किए थे। वो हमेशा जवान लड़कियों के साथ आते थे और अब हमें इसका कारण पता चल गया है। ऐसा लगता है कि उन्होंने रिलेशनशिप के बदले काम देने का वादा किया था। शायद म्यूजिक वीडियो काफी नहीं थे, इसलिए अब वह उसके साथ फिल्म बना रहा है। मैं आपको याद दिला दूं कि यह वही व्यक्ति है जिसने अपने ही बच्चों को लॉन्च करने से इनकार कर दिया था। लेकिन वह कोमल रानी (पूर्व नाम कल्पना राधा) को लॉन्च कर रहा है क्योंकि उसे उसकी प्रतिभा पर भरोसा है?”
फिलहाल गोविंदा और उनकी पत्नी का निजी रिश्ता विवादों में है जहां दोनों एक दूसरे पर खुलकर हमलावर है। उसने लोगों को कंफ्यूज कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ एक्टर का नाम कोमल रानी के साथ जोड़ा जा रहा है जिनके साथ फिल्म रूपा में दिखाई देंगे।







