---Advertisement---

‘महाभारत’ में ‘शकुनी मामा’ का रोल प्ले करने वाले Gufi Paintal की बिगड़ी तबियत, एक्ट्रेस टीना घई ने दिया हेल्थ अपडेट

Gufi Paintal: कोरोना महामारी के दौरान लगाए गए लॉकडाउन में महाभारत और रामायण सबसे ज्यादा देखे जाने वाला सीरियल था। इस दौरान सभी ने अपनी यादों को दोबारा जीते हुए महाभारत और रामायण का सीरियल देखा। ऐसे में महाभारत सीरियल से “शकुनी मामा” का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल की हेल्थ अपडेट सामने आई है। ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 2, 2023 9:33 पूर्वाह्न | Updated: जून 2, 2023 2:09 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Gufi Paintal: कोरोना महामारी के दौरान लगाए गए लॉकडाउन में महाभारत और रामायण सबसे ज्यादा देखे जाने वाला सीरियल था। इस दौरान सभी ने अपनी यादों को दोबारा जीते हुए महाभारत और रामायण का सीरियल देखा। ऐसे में महाभारत सीरियल से “शकुनी मामा” का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल की हेल्थ अपडेट सामने आई है। बता दें कि, गूफी पेंटल की हालत खराब बताई जा रही है और उन्हें सीरियस कंडीशन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि, गूफी पेंटल की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब थी जिसकी वजह से अब हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक्ट्रेस टीना घई ने दी हेल्थ अपडेट

महाभारत सीरियल में “शकुनी मामा” का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल की हेल्थ अपडेट टीवी एक्ट्रेस टीना घई ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर गूफी पेंटल की एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने एक्टर की सीरियस कंडीशन के बारे में बताया। इसी के साथ कैप्शन में लिखा कि, “ गूफी पेंटल जी तकलीफ में हैं। प्रार्थना कीजिए। ओम साई राम प्रेयर्स, प्रेयर्स फॉर हीलिंग, प्रेयर्स नीडेडे।” ऐसे में एक्टर की इस हालत को देखते हुए उनके फैंस टीना घई की गई पोस्ट पर जमकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही उनके ठीक होने की दुआ भी मांग रहे हैं।

Also Read: ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स के लिए भारत सरकार ने चलाई Smile Scheme, इस तरह योजना में करें आवेदन

सीरियस हेल्थ कंडीशन में भर्ती हुए गूफी पेंटल

इसी कड़ी में रिपोर्ट के अनुसार टीवी एक्ट्रेस टीना घई ने यह भी कहा कि, गूफी पेंटल के फैमिली वालों ने किसी से भी कोई डिटेल शेयर करने को मना किया है। वही एक्ट्रेस ने फैंस से अपील की है कि, वह गूफी पेंटल के जल्दी ठीक होने की दुआ करें। ऐसा बताया जा रहा है कि, गूफी पेंटल काफी समय से बीमार थे और 31 मई को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई जिसके चलते उन्हें अस्पताल में सीरियस हेल्थ कंडीशन में भर्ती कराया गया है। गूफी पेंटल ने 1980 के दशक में कई फिल्मों में काम किया। इसी के साथ वो कई सीरियल में भी अपनी दमदार एक्टिंग का प्रदर्शन दिखा चुके है।

Also Read: Wrestlers Protest: सामने आई बृजभूषण के खिलाफ FIR की जानकारी, सेक्सुअल फेवर, छेड़छाड़ जैसे 10 आरोप, कई धाराओं में दर्ज है केस

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026