---Advertisement---

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bamdar Box Office Collection Day 1: बॉबी देओल के ‘बंदर ‘की वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेकड़े से भयंकर टक्कर!  जानें किसने मारी बाजी?

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bamdar Box Office Collection Day 1: बॉबी देओल की मूवी 'बंदर 'और वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेकड़े की मूवी 'है जवानी तो इश्क होना है' के बीच बॉक्स ऑफिस पर भयंकर टक्कर देखने को मिल रही है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 6, 2026 2:56 अपराह्न

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bamdar Box Office Collection Day 1
Follow Us
---Advertisement---

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bamdar Box Office Collection Day 1:  बॉक्स ऑफिस पर साउथ मूवी पेड्डी और बॉलीवुड मूवी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और बंदर फिल्म के बीच भयंकर टक्कर देखने को मिल रही है.  5 जून को बॉबी देओल की ‘बंदर’ और वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेकड़े की मूवी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को रिलीज किया गया.  जिसके कारण इन दोनों का मुकाबला काफी कड़ा हो गया है. इस वीकेंड अगर आप इन दोनों में से किसी भी फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं तो पहले दिन की कमाई जानें.

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bamdar Box Office Collection Day 1 में किसने मारी बाजी?

‘है जवानी तो इश्क होना है’ एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वरुण धवन अपनी बीवी और गर्लफ्रेंड की प्रेग्नेसी के बीच उलझे हुए हैं.  इस फिल्म ने अपने पहले दिन 7.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. ये कमाई  9000 से अधिक शोज़ से हुई है. वहीं, दूसरी तरफ एक्टर बॉबी देओल की बंदर फिल्म ने ऑपनिंग डे पर 50 लाख का कलेक्शन किया है. इसे 1365 शोज मिले हैं. वरुण धवन की फिल्म ने पहले ही दिन बॉबी देओल को पटखनी दे दी है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk   ने जारी किए हैं.

वरुण धवन के आगे क्यों नहीं टिक सके बॉबी देओल?

बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ का बजट लगभग 25 करोड़ है। यह अनुराग कश्यप की एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है. जिसमें एक बूढ़े होते सुपरस्टार की कहानी को दिखाया गया है.वहीं, वरुण धवन की मूवी ‘है जवानी तो इश्क होना है’  दो लड़कियों के बीच में फंसे एक लड़के की कहानी है.  इसका बजट 55  करोड़ के आस-पास है. इसने पहले दिन साढ़े सात करोड़ के आस-पास कमाई करके ठीक ठीक कलेक्शन किया है. वहीं, बॉबी देओल की मूवी की खराब ऑपनिंग के कई कारण बताए जा रहे हैं. इस मूवी को गिनती की स्क्रीन मिली है. पेड्डी जैसी फिल्म के आगे बॉबी देओल कहीं गुम से हो गए. वहीं, इस मूवी का प्रमोशन ना के बराबर हुआ है.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026

Ramayana

अक्टूबर 28, 2026

BP Singh Death

अक्टूबर 28, 2026