Hanuman Ansh Box Office Collection Day 57: बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म का क्रेज खूब देखने को मिल रहा है। काफी लोगों को लग रहा था कि, अजय देवगन की मूवी ‘दृश्यम 3’ के आते ही 57 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही, हनुमान अंश मूवी का क्या होगा? तो जवाब मिल गया है। बाहुबली हनुमान जी के परम भक्त ‘नीम करोली बाबा जी‘ का अभी भी जादू चल रहा है। इस मूवी ने बीते दिन भी बहुत अच्छी कमाई की है।
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 57 कितना हुआ?
‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 57वें दिन भारत में 2.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 1166 शोज से हुई है। भारत में 2 करोड़ की लागत से बनी ये मूवी टोटल कलेक्शन 319.73 करोड़ रुपए कर चुकी है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 39.35 करोड़ रुपए कर लिया है। हनुमान अंश ने टोटल वर्ल्ड वाइड 417.01 करोड़ की टोटल कमाई कर ली है। महज 2 करोड़ की लागत से बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है। इसे देखने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि, ये कैसे हो रहा है? वहीं, हनुमान जी के परम भक्त इसे चमत्कार बता रहे हैं। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने हनुमान अंश पर कितना डाला असर?
अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ को 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज किया गया था। ऑपनिंग डे पर इसने 95 करोड़ा का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन करके सभी को चौंका दिया। लेकिन इसका असर हनुमान अंश फिल्म पर नहीं पड़ा है। क्योंकि हनुमान अंश फिल्म ने 57 वें दिन 2.37 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसकी कमाई पर अजय देवगन की मूवी सिर्फ 19 फीसदी गिरावट का असर ही डाल सकी है।







