---Advertisement---

क्या Hera Pheri 3 में होगा हंसी का बड़ा पैकेज! सुनील शेट्टी की फिल्म को लेकर बेटी Athiya Shetty ने कहीं ये बात

Hera Pheri 3: सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी हाल ही में 'हेरा फेरी 3' और अपने पिता को लेकर बात करती हुई नजर आई। इस दौरान उन्होंने एक्टर के फैशन सेंस से लेकर इस फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट बताती दिखी। फैंस इसे जानकर काफी हैरान हैं और 'हेरा फेरी 3' का लोग बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 17, 2023 6:41 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Hera Pheri 3: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी अपनी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई यादगार फिल्में दी है जो लोगों को हमेशा याद रहेगी और निश्चित तौर पर उन्ही में से एक है हेरा फेरी। इस फिल्म की तीसरी कड़ी ‘हेरा फेरी 3’ की अफवाह के बाद से फैंस अलग लेवल पर एक्साइटेड है। वहीं अब सुनील की बेटी अथिया शेट्टी भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट जाहिर की है। अथिया अपने पिता की इस फिल्म को लेकर अपनी बेताबी जाहिर कर कुछ ऐसा कहा इसके बाद वह चर्चा में आ गई। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

‘हेरा फेरी 3’ को लेकर अथिया एक्साइटेड

हाल ही में अथिया शेट्टी ‘हेरा फेरी 3’ की रिलीज को लेकर अपनी खुशी जाहिर करती नजर आई। उन्होंने कहा कि वह फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही है और इसकी रिलीज को लेकर बेताब है। अथिया का कहना है कि वह इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है क्योंकि इसमें मुख्य भूमिका में उनके पिता सुनील शेट्टी नजर आने वाले हैं। उन्होंने कहा मुझे नहीं पता कि यह कब होगा लेकिन जब यह होगा तो मुझे यकीन है यह पहले की हेरा फेरी की तरह ही हंसी का एक बड़ा पैकेज होने वाला है। यह रोमांचक फिल्म है और बाकी लोगों की तरह मैं भी इसका इंतजार कर रही हूं।

क्या है सुनील शेट्टी के लिए फैशन ट्रेंड

इस इंटरव्यू में अपने पिता को लेकर अथिया आगे कहती हैं कि “मुझे लगता है कि वह ऐसे व्यक्ति हैं जिनके स्टाइल और फैशन की मैं हमेशा दीवानी रही हूं। वह किसी भी फैशन ट्रेंड को फॉलो करने में विश्वास नहीं रखते हैं और अपना एक अलग स्टाइल और रुतबा कायम रखने में भरोसा करते हैं।” ऐसे में यह तय है कि सुनील शेट्टी फैशन के मामले में काफी अलग है और यही वजह है कि वह अपने लुक्स की वजह से चर्चा में बने रहते हैं।

क्या चलेगा इस तिकड़ी का जादू

जहां तक ‘हेरा फेरी 3’ की बात करें तो इसे लेकर लोगों के बीच अलग लेवल का खुमार देखने को मिला है। इससे पहले ‘हेरा फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ को लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं अब कहा जा रहा है कि ‘हेरा फेरी 3’ में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिलहाल फिल्म की कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई लेकिन लोगों के बीच एक्साइटमेंट बरकरार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Leave a Comment