---Advertisement---

कैंसर से लड़ रही Hina Khan ने दिया बालों का बलिदान, बेटी का दुख देख रो पड़ी मां

Hina Khan ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल वीडियो डाला है, जिसे देख हर किसी की आंखें नम हो जाएंगी।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 4, 2024 11:43 पूर्वाह्न

Hina Khan
Follow Us
---Advertisement---

Hina Khan: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने जब से अपने ब्रेस्ट कैंसर की खबर दी है तब, से ही वह आए दिन खबरों की दुनियां में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रोज कोई न कोई इमोशनल वीडियो या फोटो शेयर करती दिख रही हैं। यहीं आज भी हिना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ऐसा इमोशनल वीडियो पोस्ट किया है जिसे देख आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी। अपनी इस वीडियो में कैंसर से लड़ रही हिना अपने बलों का बलिदान देती दिख रही हैं। चलिए एक्ट्रेस की इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

कैंसर से लड़ रही Hina Khan ने दिया अपने बालों का बलिदान

कुछ घंटों पहले हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। अपनी इस रीसेंट वीडियो में एक्ट्रेस चेयर पर बैठी और अपने बाल कटवाती नजर आ रही हैं। यही नहीं हिना इतनी ज्यादा बहादुर हैं कि, उन्होंने बार्बर से कहा “मैं काटूंगी अपने बाल” तभी वह कैंची अपने हाथों में ले लेती हैं और खुद अपने बाल काटती हैं।

बेटी का दुख देख रो पड़ी मां

हर मां अपने बच्चों की छोटी-छोटी परेशानियों पर परेशान हो जाती हैं और इसी तरह हिना खान की मां भी अपनी बेटी का दुख देख कर भावुक हो गई और रोने लगी। बता दें जैसे ही हिना अपने बाल कटवाने जा रही होती हैं, उनकी मां जोर-जोर से रोने लगती हैं जिसके बाद एक्ट्रेस कहती हैं “रो नहीं यार मत रो, ये बस बाल हैं मां फिर आ जाएंगे।”

भावुक हुए ये मशहूर सितारे

इसी के साथ आपको बता दें एक्ट्रेस का यह वीडियो देख केवल उनके चाहने वाले ही नहीं कई मशहूर सितारे भी भावुक हो गए। इसी बीच फैंस की फेवरेट मौनी रॉय ने कमेंट किया और लिखा “सबसे ज्यादा ताकतवर और हर बार की तरह स्टनिंग” वहीं गौहर खान ने एक्ट्रेस के लिए दुआएं की और लिखा “इंशा अल्लाह मा अस साबरीन, ये सब जल्द ठीक हो जाएगा..अलाह तुम्हारे लिए इसे आसान बनाएगा और जल्द ठीक कर देगा।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026