---Advertisement---

ब्रेकअप की खबरों के बीच एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसे Honey Singh, इस शख्स ने लगाए ये गंभीर आरोप

Honey Singh: हनी सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि एक बार फिर हनी कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं और उनपर कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। फिलहाल इस बारे में सिंगर के तरफ से कोई प्रतिकिय आ नहीं आई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 20, 2023 11:02 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Honey Singh: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर यो यो हनी सिंह इंडस्ट्री में वह विवादित नाम हैं जो किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिससे यह साफ है कि जल्द ही यह सिंगर एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसते हुए नजर आ सकते हैं। इस बार सिंगर पर मारपीट और किडनैपिंग के गंभीर आरोप लगे हैं। जी हां, फैंस के लिए यह खबर वाकई चौंकाने वाली है। जहां एक तरफ हनी सिंह लगातार निजी जिन्दगी की वजह से विवादों में हैं वहीं अब उनपर यह बड़ा आरोप लगना सिंगर के लिए मुसीबत नजर आ रही है। आइए जानते हैं क्या है यह पूरी खबर।

यह है पूरा मामला

यह मामला मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में विवेक रमन नामक व्यक्ति ने दर्ज करवाई है और सिंगर पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दरअसल फेमस इवेंट कंपनी के मालिक विवेक रवि रमन ने हनी सिंह के लिए फेस्टिवीना नामक कार्यक्रम मुंबई के बीकेसी में आयोजित किया था। यह इवेंट 15 अप्रैल को था जिसमें पैसे की लेनदेन की वजह से कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा था। वहीं इस बात से खफा होकर हनी सिंह और उनके दोस्तों ने रमन को किडनैप किया और सहार के होटल में बंदी बनाकर रखा। यहां उनके साथ मारपीट की गयी है। वहीं इस मामले में विवेक ने पुलिस को शिकायत दर्ज कर हनी सिंह की गिरफ्तारी की मांग की हैं।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की तरह South में भी है Nepotism और परिवारों का कब्जा! ऐसे पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ा है स्टारडम

हनी सिंह की चुप्पी बरकरार 

हालांकि इस मामले में अब तक हनी सिंह या उनकी टीम के तरफ से कोई भी प्रतिक्रया नहीं आई है लेकिन अगर इस बात में सच्चाई है तो यह सिंगर के लिए मुसीबत है। अभी हाल ही में सिंगर की ब्रेक के बाद वापसी हुई थी। वह एक बार फिर फैंस को इम्प्रेस करने में कामयाब हुए हैं ऐसे में यह खबर वाकई चौंकाने वाली है।

निजी जिंदगी है विवादों में 

गौरतलब है कि हनी सिंह पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में हैं। कुछ समय पहले वह अपनी पत्नी संग तलाक के मामले में तो बाद में गर्लफ्रेंड की वजह से खूब सुर्खियां बटोरे थे। हनी की 2011 में शालिनी तलवार संग शादी हुई थी लेकिन आपसी अनबन के बाद साल 2022 में हनी और उनकी पत्नी अलग हो चुके हैं। वहीं ताजा रिपोर्ट्स की माने तो सिंगर का एक बार फिर दिल टूटा है और उनका ब्रेकअप हुआ है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026