---Advertisement---

Ibrahim Ali Khan के हाथ लगी एक और बड़ी फ़िल्म, करन जौहर के बाद इस निर्देशक के साथ काम करेंगे छोटे नवाब

Ibrahim Ali Khan के बारे में पहले मीडिया में यह चर्चा थी कि वह करन जौहर की फ़िल्म ‘सरज़मीं’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। वहीं अब नई रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि इब्राहिम को अपनी दूसरी फ़िल्म भी मिल चुकी है जिसका टाइटल ‘दिलेर’ रखा गया है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 4, 2023 11:53 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Ibrahim Ali Khan: पटौदी ख़ानदान के छोटे नवाब और सैफ़ अली ख़ान के बेटे इब्राहिम अली ख़ान अपने पिता के नक़्शे क़दम पर चलने के लिए तैयार हैं। हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया था कि इब्राहिम करण जौहर की आने वाली फ़िल्म ‘सरज़मीं’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। वही अब नई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा बताया जा रहा है कि अपने डेब्यू से पहले ही छोटे नवाब इब्राहिम अली ख़ान को अपनी दूसरी बड़ी फ़िल्म भी मिल गई है। 

करण जौहर के बाद इस निर्देशक की फ़िल्म में नज़र आएंगे Ibrahim Ali Khan

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Ibrahim Ali Khan के हाथ कुनाल देशमुख की अगली फ़िल्म लगी है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म होगी जिसका टाइटल ‘Diler’ रखा गया है। खबरों के अनुसार इब्राहिम को फ़िल्म की कहानी काफ़ी पसंद आयी है, जिसके बाद से मेकर्स इब्राहिम के संपर्क में हैं। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि जल्द ही छोटे नवाब यह फ़िल्म साइन कर सकते हैं। इस फ़िल्म का निर्माण दिनेश जान की मैडॉक फ़िल्म के बैनर तले किया जा जाएगा। 

इस साल के अंत में शुरू हो सकती है फ़िल्म की शूटिंग

आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में फ़िल्म की शूटिंग को लेकर भी कई बातें सामने आयी हैं। ख़बरों के मुताबिक़ फ़िल्म ‘Diler’की शूटिंग इस साल के अंत में याने कि दिसंबर 2023 में शुरू हो सकती है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि अपनी दूसरी फ़िल्म पर शुरु काम करने से पहले इब्राहिम अपनी पहली फ़िल्म की शूटिंग पूरी करेंगे, जो करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है।

कश्मीरी आतंकवादी पर आधारित होगी Ibrahim Ali Khan की डेब्यू फ़िल्म

कई मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि Ibrahim Ali Khan की डेब्यू फ़िल्म एक कश्मीरी आतंकवादी के जीवन पर आधारित होगी। इस फ़िल्म में इब्राहिम आतंकवादी की भूमिका में नज़र आएंगे, तो वहीं काजोल और पृथ्वीराज सुकुमार विवाहित दंपति का किरदार निभाएंगे। आपको बता दें कि इस फ़िल्म में काजोल और पृथ्वीराज सुकुमार पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं जिसको लेकर उनके फ़ैन्स बेहद ख़ुश हैं। इस फ़िल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान तो नहीं हुआ है मगर यह कहा जा रहा है कि जल्द ही फ़िल्म की घोषणा हो सकती है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026