---Advertisement---

राजनीति और सिनेमा के बाद क्रिकेट में भी Bhojpuri Superstars ने गाड़ा झंडा, IPL 2023 में भोजपुरी कमेंट्री सुनकर फैंस हो रहे क्रेजी

IPL 2023: सोशल मीडिया पर वीडियो भी लगातार वायरल हो रहे हैं और फैंस रवि के अंदाज को देख जमकर तारीफ कर रहे हैं। भोजपुरी बोलने वालों के लिए इस भाषा का काफी महत्व है। वह उन्हें मातृभाषा मानते हैं। ऐसे में आईपीएल में भोजपुरी कमेंट्री सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 9, 2023 11:02 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 9, 2023 11:55 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

IPL 2023: भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार रवि किशन फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं। एक्टर भोजपुरी इंडस्ट्री में एक जाना पहचाना नाम है और राजनीति में भी दमखम दिखा चुके हैं। भोजपुरी से लेकर राजनीति तक में एक्टिव रहने वाले रवि किशन अब खेल जगत में भी अपनी पहचान बनाने में सफल रहे हैं। पहली बार आईपीएल में भोजपुरी भाषा में कमेंट्री हो रहा है और ऐसे में रवि चर्चा में है। पिछले मैच में आम्रपाली दुबे और निरहुआ को भी कमेंट्री करते हुए सुना गया था ऐसे में फैंस की बेताबी बढ़ गयी है। भोजपुरी सेलेब्स का कमेंट्री करने का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

मैच का हाल खास अंदाज में बयां

इस भाषा में कमेंट्री सुनना फैंस के लिए वाकई काफी मजेदार है। रवि किशन के मुंह से भोजपुरी में आईपीएल की कमेंट्री सुनना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। ‘का खेला होइ’ और ‘इ देखा चक्का’ के साथ जो देसी टच कमेंट्री में सुनने को मिल रहा है वह फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। रवि किशन जिस तरह से एनर्जी के साथ मैच का हाल दर्शकों को बयां कर रहे हैं उसे फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Birthday Special: ऐसे मौके जब Jaya Bachchan का पब्लिक में पारा हुआ हाई, कभी मीडिया तो कभी फैन को लगाई लताड़

भोजपुरी मैच कमेंट्री को लोग कर रहे हैं जमकर पसंद

बता दें कि यह पहली बार है जब भोजपुरी में आईपीएल कमेंट्री सुनने को मिल रहा है और यह दर्शकों लिए किसी एडवेंचर से कम नहीं है। यही वजह है कि लोग हिंदी और अंग्रेजी से ज्यादा भोजपुरी में मैच एक कमेंट्री को एन्जॉय कर रहे हैं। रवि किशन का अंदाज ‘ई का हो, मुंह फोड़बा का?’ और ‘और हई देखबा’ को सुनकर फैंस की बेताबी बढ़ गयी है। रवि किशन का जोश और बोलने का स्टाइल इसे और खास बना रहा है।

चर्चित नाम है रवि किशन

रवि किशन भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी चर्चित नाम हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में और गाने दिए हैं जो उन्हें एक खास पहचान दिलाई है। आज भी उनकी फिल्मों को लोग खूब पसंद करते हैं। इतना ही नहीं एक्टर राजनीति में भी काफी एक्टिव हैं और अपने दबंग अंदाज से लाइमलाइट में होते हैं। ऐसे में आईपीएल 16 में उनका भोजपुरी कमेंट्री लोगों को खूब पसंद आ रहा है और एक्टर के लिए लोगों का क्रेज बरकरार है।

JioCinema पर यहां देखें Video:-

ये भी पढ़ें: IPL Viral Video: Brendon Mccullum ने आईपीएल के पहले सीजन में खेली थी आतिशी पारी, महज 23 गेंदों पर लगाए थे 118 रन

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

MS Dhoni

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026