---Advertisement---

आमिर खान की लाडली Ira Khan बनेंगी नूपुर की दुल्हनिया, शादी का जश्न शुरू होते ही दुल्हन की तरह सजा आशियाना

Ira Khan: आमिर खान की लाडली इरा खान और उनके बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे शादी के बंधन में बनने के लिए तैयार हैं। शादी की तैयारियां जोरों पर है और फिलहाल कई झलक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। कहने में दो राय नहीं है कि इरा की शादी की तैयारी पूरी हो चुकी है और बेटी की शादी में एक्टर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 2, 2024 11:35 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 2, 2024 3:40 अपराह्न

ira khan
Follow Us
---Advertisement---

Ira Khan: बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड और मंगेतर नूपुर शिखरे संग शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। कपल 3 जनवरी को सात फेरे लेने वाले हैं और हमेशा के लिए एक हो जाएंगे। दोनों सोशल मीडिया पर हमेशा अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आए हैं और साथ में क्वालिटी टाइम भी बिताते हैं। 2023 की शुरुआत में कपल ने फैमिली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में सगाई की थी। वहीं अब 3 जनवरी को शादी करने वाले हैं। शादी की तैयारियां जोरों पर है जिसकी झलक सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

रीना और आमिर का सजा घर

इस बीच कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इसमें आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ रीना दत्ता का आशियाना सजा हुआ है। बेटी की शादी की तैयारी में पेरेंट्स जुट चुके हैं। एक झलक में आप देख सकते हैं कि आमिर खान के बिल्डिंग से दो फ्लोर की सजावट हुई है। वहीं रीना दत्ता का घर भी सजा हुआ है। ऐसे में इतना तो तय है कि बेटी की शादी की तैयारी में एक्टर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फैंसी ही नहीं बॉलीवुड स्टार्स की भी शादी पर नजर है।

प्री-वेडिंग फंक्शन में जश्न का माहौल

नूपुर शिखरे और इरा खान एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं और प्री वेडिंग फंक्शंस भी शुरू हो गए हैं। महाराष्ट्र में शादी होने की वजह से प्री वेडिंग फंक्शन के तौर पर केल्वन हो चुका है जिसकी झलक इरा खान ने दिखाई और कैप्शन में अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर फैंस के साथ अपनी खुशी शेयर करती हुई नजर आई। इरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हमेशा पर्सनल जिंदगी से कुछ ना कुछ शेयर करती हैं। यह बात सच है कि आमिर खान और इरा खान की बॉन्डिंग काफी जबरदस्त है। ऐसे में फिलहाल लोगों की नजर शादी पर है। कहा जा रहा है कि 3 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने के बाद कपल 10 जनवरी को ग्रांड रिसेप्शन पार्टी भी दे सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026