---Advertisement---

क्या BB OTT 3 में धज्जियां उड़वाने के बाद बिग बॉस 18 में कदम रखने वाली है Kritika Malik? जानें सच्चाई

हाल में Kritika Malik को बिग बोस ओटीटी 3 में देखा गया था यहीं अब खबरें सामने आ रही हैं कि, वह बिग बॉस 18 में कदम रख सकती हैं। चलिए जानते हैं आखिर माजरा क्या है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: अगस्त 5, 2024 4:44 अपराह्न

Kritika Malik
Follow Us
---Advertisement---

Kritika Malik: हाल में फैंस को खूब एंटरटेन करने वाला कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म हो गया है। जैसे ही शो का यह सीजन खत्म हुआ, वौसे ही शो का नेक्स्ट सीजन बिग बॉस 18 चर्चाओं में आ गया है। बताया जा रहा है कि इस सीजन में कई बड़े सेलिब्रिटीज को देखा जाएगा। यहीं अब खबरें सामने आईं हैं कि, एक्स बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट कृतिका मलिक भी शो में एंट्री लेने वाली हैं। चलिए जानते हैं सच क्या है और क्या कृतिका बीबी ओटीटी 3 के बाद बिग बॉस 18 में नजर आएंगी।

क्या बिग बॉस 18 में कदम रखने वाली है Kritika Malik?

बिग बॉस ओटीटी 3 में कृतिका मलिक और उनके पति अरमान मलिक की खूब धज्जियां उड़ी हैं, ये सच है कि कृतिका बच-बचा कर शो की फाइनलिस्ट बन गईं लेकिन लोगों ने उन्हें खासा पसंद नहीं किया। यहीं अब कृतिका की सौतन पायल मलिक ने अपने रीसेंट व्लॉग में यह खुलासा किया कि, कृतिका को बिग बॉस 18 का ऑफर आया है और वह शो में जानें के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अपनी इस वीडियो में दोनों काफी ज्यादा खुश हो गईं और मस्ती से जूमती नजर आईं। हालांकि, फैंस को उनकी यह न्यूज़ खासा पसंद नहीं आई। यह वीडियो tellychakkar द्वारा शेयर किया गया है।

फैंस ने कर डाली शो को बायकॉट करने की बात

जैसे ही लोगों ने यह खबर सुनी वह खुश होने की जगह काफी ज्यादा नाराज हो गए और शो को बायकॉट करने की बातें करने लगे। इसी बीच एक यूजर ने लिखा “मतलब अब बिग बॉस 18 भी देखना कैंसल” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा “बिग बॉस कोई मत देखो अगर ये लोग आए बिग बॉस में।” यही नहीं एक यूजर ने तो लिख डाला “मैं ये सीजन नहीं देखने वाली पक्का” इसी तरह एक यूजर ने कमेंट किया “कुछ दिन पहले इस पागल औरत ने बोला था कि, ये खतरों के खिलाड़ी में जा रही है और अब क्या हुआ फिर कितना झूठ बोलती है ये।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026