---Advertisement---

Jana Nayagan Box Office Collection Day 15: क्या खत्म हो गया CM थलापति विजय का जादू? फिल्म की हालत देख फैंस का टूटा दिल

Jana Nayagan Box Office Collection Day 15: थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम होते हुए दिख रही है। इस मूवी की कमाई में अचानक से गिरावट आ गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 7, 2026 12:52 अपराह्न

Jana Nayagan Box Office Collection Day 15
Follow Us
---Advertisement---

Jana Nayagan Box Office Collection Day 15: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति के फिल्मी करियर की आखिरी मूवी ‘जन नायकन’ का कलेक्शन काफी कम हो गया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। लेकिन इसके बाद भी ये अपना बजट नहीं निकाल सकी है। इस मूवी को आए 15 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है।  शुरुआती दिनो में मूवी अच्छा प्रदर्शन कर रही थी।  लेकिन इसके बाद अचानक से इसकी कमाई गिर गई।

Jana Nayagan Box Office Collection Day 15 कितना हुआ?

‘जन नायकन’ फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन बॉक्स ऑफिस प र 1.60 करोड़ की कमाई की है। ये कलेक्शन 3901 शोज से हुआ है। वहीं, भारत में ये साउथ मूवी 215.87 करोड़ रुपए कमा चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में इसका ओवरसीज कलेक्शन 92.80 करोड़ रुपए हो चुका है। इसके साथ ही जन नायकन का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 308.67 करोड़ रुपए हो चुका है। थलापति  विजय की इस फिल्म का बजट  500 करोड़ के आस-पास है।  लागत ज्यादा होने के  कारण मूवी इसे निकालने के लिए जूझ रही है।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘जन नायकन’  मूवी के गिरते कलेक्शन के क्या कारण हैं?

थलापति विजय की मूवी ‘जन नायकन’ के गिरते कलेक्शन के कई सारे कारण बताए जा रहे है। ये फिल्म रिलीज से पहले विवादों में फंसी थी। जिसके कारण ये लीक हो गई है। यही वजह है कि, काफी सारे लोगों ने इसे देख लिया और अब ये अपना बजट निकालने के जूझ रही है। काफी लोगो ने इसे महंगे विजुअल इफेक्ट्स के बजाय सस्ते AI टूल्स और कमजोर ग्राफिक्स के कारण ट्रेल भी किया है। जन नायकन लंबे समय तक सेंसर बोर्ड में लटकी हुई थी। जिसकी वजह से एडवांस बुकिंग का रिफंड और डिस्ट्रिब्यूटर्स को काफी नुकसान हुआ। क्योंकि इसकी फाइनल रिलीज डेट सामने नहीं आ पा रही थी।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Akanksha Chamola

अगस्त 7, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 8

अगस्त 7, 2026

Jiya Shanakar

अगस्त 7, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 7, 2026

G.D.N X Review

अगस्त 7, 2026

The Paradise Teaser

अगस्त 7, 2026