---Advertisement---

बर्थडे पर Janhvi Kapoor को मिला शानदार गिफ्ट, बॉलीवुड के बाद इस साउथ सुपरस्टार संग ‘एनटीआर 30’ में दिखाएंगी जादू

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को बर्थडे पर साउथ इंडस्ट्री से शानदार गिफ्ट मिला है। एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार है। जाह्नवी जूनियर एनटीआर संग 'एनटीआर 30' में नजर आएंगी और फर्स्ट फोटो काफी चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 6, 2023 2:18 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जाह्नवी कपूर आज यानी 6 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही है। बर्थडे के खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस तक उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। हालांकि इस दिन उन्हें एक स्पेशल गिफ्ट भी मिला है जिसके बारे में उन्होंने फैंस संग खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि यह किसी सपने को पूरा होने से कम नहीं है। एक्ट्रेस कई दफा साउथ सुपरस्टार संग फिल्म करने की चाहत दिखाई थी और उनका यह सपना पूरा हो गया है। बॉलीवुड के बाद एक्ट्रेस साउथ इंडस्ट्री में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू के लिए तैयार हैं जाह्नवी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

इस बात की जानकारी देते हुए जाह्नवी ने लिखा, “यह आखिरकार हो रहा है। अपने पसंदीदा जूनियर एनटीआर के साथ यह यात्रा शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकती।” इस बारे में पिछले कई समय से खबरें वायरल हो रही थी कि जल्द ही जाह्नवी किसी प्रोजेक्ट्स से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली है। अब इस खबर पर मुहर लग गयी है। जूनियर एनटीआर संग ‘एनटीआर 30’ में जाह्नवी नजर आने वाली है। इस फिल्म से फर्स्ट लुक भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। फैंस अब बॉलीवुड के बाद साउथ इंडस्ट्री में जाह्नवी को देखने के लिए बेताब हैं।

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

फोटो पर फैंस लुटा रहे हैं प्यार

वहीं इस फर्स्ट लुक की बात करें तो एक्ट्रेस काफी अलग नजर आ रही हैं। जाह्नवी ग्रे और येलो साड़ी के साथ पिंक ब्लाउज में झील किनारे बैठी नजर आ रही है। उन्होंने बोल्ड आई मेकअप और ओपन कर्ल हेयर के साथ बिंदी से इस लुक को कम्पलीट किया है। एक्ट्रेस बैक बॉडी को फ्लॉन्ट कर रही हैं। फोटो में वह किसी साउथ बाला से कम नहीं नजर आ रही हैं। इस फोटो को देख फैंस प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “टॉलीवूड में आपका स्वागत है।” एक और यूजर ने कहा, “कमाल की लग रही हो।”

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Kangana Ranaut

अप्रैल 17, 2026

Dhurandhar The Revenge Box office Collection Day 29

अप्रैल 17, 2026

Avengers Doomsday

अप्रैल 17, 2026

Bhoot Bangla Review

अप्रैल 17, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026