---Advertisement---

लेंस लगाने से हो सकते हैं ये नुकसान, Jasmin Bhasin को दिखना हुआ बंद; अक्षय कुमार और दिव्यंका त्रिपाठी भी हुए थे कभी परेशान

Jasmin Bhasin: जैस्मिन भसीन ने फैंस को तगड़ा झटका दिया जब यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई की उन्हें आंखों से दिखाना बंद हो गया क्योंकि लेंस लगाने के बाद कॉर्निया खराब हो गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 21, 2024 3:09 अपराह्न | Updated: जुलाई 21, 2024 6:33 अपराह्न

Jasmin Bhasin
Follow Us
---Advertisement---

Jasmin Bhasin: फैशन के चक्कर में तो कई बार बॉलीवुड स्टार्स को अपनी काम की वजह से लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना पड़ता है लेकिन यह एक्सपेरिमेंट उन पर भारी भी पड़ जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) के साथ जहां आई लेंस लगाने की वजह से उनकी आंख को भारी नुकसान पहुंचा है। सोशल मीडिया पर यह खबर आने के बाद फैंस को तगड़ा झटका लगा है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर जो है चर्चा में।

क्या हुआ Jasmin Bhasin के साथ

रिपोर्ट्स के मुताबिक आई लेंस लगाने के चक्कर में जैस्मिन की आंखें खराब हो गई और उन्हें दिखना बंद हो गया। फिल्हाल इलाज जारी है लेकिन डॉक्टर का कहना है कि कॉर्निया खराब हो चुका है है। सोशल मीडिया पर जैस्मिन की तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसमें वह आंखों पर पट्टी लगाई हुई नजर आ रही है लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह पहली दफा नहीं है जब स्टार स्टार्स को आई लेंस लगाने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा है।

अक्षय कुमार ने कहीं थी ये बात

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार भी आई लेंस की वजह से होने वाली समस्या के बारे में बात कर चुके हैं।दरअसल बच्चन पांडे फिल्म में गैंगस्टर की भूमिका में नजर आने वाले अक्षय ने व्हाइट आई लेंस को पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया था लेकिन इस बारे में उन्होंने बताया कि लेंस को पहनना और उसे उतारना काफी मुश्किल होता था। जान निकल जाती थी। इसकी वजह से कुछ भी साफ नहीं दिखाई देता था।

दिव्यांका भी है लिस्ट में

इस लिस्ट में दिव्यांका त्रिपाठी का नाम भी शामिल है जो इसे लेकर बात कर चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि कमजोर आंखे होने की वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और उनकी आंख की सर्जरी भी हुई है। वह आई लेंस का इस्तेमाल करती है लेकिन वह भी 4 घंटे से ज्यादा नहीं लग पाती है क्योंकि 4 घंटे से ज्यादा आई लेंस लगाने के बाद उनकी आंखों में दर्द और सिर में दर्द होने लगता है।

लेंस लगाने के होते हैं ये नुकसान

ड्राइनेस की समस्या

ज्यादा देर तक लेंस का इस्तेमाल करने से हमें बचने में ही भलाई है क्योंकि इसकी वजह से आंखों में जलन के साथ-साथ ड्राइनेस की समस्या भी हो सकती है।

आंखों में इन्फेक्शन का खतरा

यह सच है कि लेंस लगाना अब फैशन का पार्ट बन चुका है लेकिन इसकी वजह से आपकी आंखों में इन्फेक्शन का खतरा भी है।

आंखों की कॉर्निया

आंखों की कॉर्निया पर सबसे ज्यादा इसका असर देखने को मिलता है और इसकी वजह से इन्फेक्शन और एलर्जी हो सकती है जो आपके लिए काफी पेनफुल साबित हो सकता है।

आंख लाल हो जाना

ज्यादा देर तक लेंस के इस्तेमाल से संभलकर रहने में भलाई है क्योंकि इसकी वजह से आपकी आंखें लाल हो जाएंगी जो बाद में दर्द और जलन की वजह बन सकती है।

चीजें धुंधली दिखाई देगी

ज्यादा देर तक आंखों में लेंस के इस्तेमाल से आपको चीजें धुंधली दिखाई देने लगेगी इसलिए जहां तक हो सके कम से कम लेंस का इस्तेमाल करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026