Johnny Lever: कॉमेडी फिल्मों से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले एक्टर को उनके किरदार के लिए जाना जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि उनका कंट्रोवर्सी से भी गहरा नाता रहा है। यह जानकार आपको हैरानी हो सकती है लेकिन अपने हर एक रोल से लोगों को हंसाने वाले जॉनी लीवर जेल की हवा भी खा चुके हैं। आइए जानते हैं 14 अगस्त 2026 को उनके जन्मदिन के मौके पर आखिर किन-किन वजह से उनकी फजीहत हो चुकी है। यह सच है कि कॉमेडी फिल्मों में उनकी एक्टिंग का वाकई कोई जवाब नहीं है लेकिन कंट्रोवर्सी से भी गहरा नाता रहा है।
क्यों Johny Liver को जाना पड़ा था जेल
लगभग 27 साल पहले की बात है 1999 में जॉनी लीवर ने तिरंगे का अपमान किया था। उन पर राष्ट्रगान के प्रति अनादर करने का आरोप लगाया था। दरअसल इस दौरान वह मिमिक्री करने की वजह से फंस गए थे और उन्हें 7 दिनों के लिए जेल की सजा सुनाई गई थी। माफी मांगने के बाद एक दिन उन्हें जेल में रहना पड़ा था।
धर्म परिवर्तन की वजह से क्यों फंसे थे जॉनी लीवर
जॉनी लीवर अपना धर्म ईसाई बदलकर इसका प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया था जिसकी वजह से उन पर धर्मांतरण को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया गया था। उन्हें काफी विवादों का सामना करना पड़ा था और लोग ट्रोल करते थे।
आज की कॉमेडी को लेकर क्या बोले जॉनी लीवर
जॉनी लीवर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आजकल के एक्टर और कॉमिक्स ओरिजिनल ह्यूमर के बजाय अश्लीलता और डबल-मीनिंग जोक्स पर बहुत ज़्यादा निर्भर रहते हैं। इसी वजह से कॉमेडी आज के समय में काफी हद तक बदल गई है और अपने इस बयान को लेकर विवादों में रहे।
बॉलीवुड ग्रुपिज्म को लेकर भी विवादों में रहे एक्टर
कई मौके पर जॉनी लीवर ने इस बात का खुलासा किया कि 90 के दशक में उनकी फिल्मों को देख मुख्य कलाकार इनसिक्योर महसूस करते थे। इसी इनसिक्योरिटी की वजह से बड़े एक्टर्स उनके सीन को कटवा देते थे।
पारिवारिक विवाद को जब एक्टर ने किया था सरेआम
करियर के शुरुआत में ही जॉनी लीवर को शराब की लत हो गई थी और इस दौरान उन्होंने खुद बताया कि परिवार पत्नी और बच्चों के साथ रिश्ते काफी बिगड़ गए थे। लड़ाई झगड़ा होने लगे थे और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।







