---Advertisement---

Kangana Ranaut क्यों नहीं करती है पहली नजर में प्यार पर भरोसा, ‘भारत भाग्य विधाता’ से जानें किसे बनाएं जीवनसाथी

Kangana Ranaut: प्यार, शादी और रिश्ते को लेकर बात करते हुए आखिर भारत भाग्य विधाता एक्ट्रेस ने ऐसा क्या कहा जो चर्चा में है। आइए जानते हैं क्यों पहली नजर के प्यार पर वह यकीन नहीं करती है और सोशल मीडिया से इंस्पायर्ड लव स्टोरी को बकवास बता गई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 9, 2026 12:29 अपराह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: बेबाकी दिखाने में कभी भी कुछ एक्ट्रेस पीछे नहीं रहती है और निश्चित तौर पर इस लिस्ट में ‘भारत भाग्य विधाता‘ में नजर आने के लिए तैयार कंगना रनौत का नाम शुमार है। अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। प्यार, रिश्ते और शादी जैसी चीजों को लेकर बात करते हुए दिखी। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वह लव एट फर्स्ट साइट में यकीन नहीं करती है और उन्हें यह सब बकवास लगता है। इतना ही नहीं इस दौरान एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से प्रेरित प्यार से दूर रहने की सलाह दी है।

पहली नजर के प्यार पर क्यों Kangana Ranaut ने कहा बकवास

दरअसल कंगना रानाउत फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म भारत भाग्य विधाता के प्रमोशन में लगातार जुटी हुई है। इस दौरान फीवर एफएम हिसार बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मेरी कहानी लव ऐट फर्स्ट साइट नहीं शायद हेट ऐट फर्स्ट साइट की थी। इसके बाद जब प्यार बना। यह चीज़ें बकवास है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजकल सोशल मीडिया को देखने के बाद रोमांस को लेकर लोगों की अपेक्षाएं अलग हो गई है लेकिन प्यार और शादी करने के लिए कोई ऐसा चाहिए जो वास्तव में आपको अपना सा लगता है।

शादी और रिश्ते को लेकर गलतफहमी का क्यों Kangana Ranaut ने किया जिक्र

कंगना रनौत ने आगे कहा कि कोई भी रिश्ता काफी खास होता है। प्राइवेट होता है और ऐसे में उसकी किसी और से तुलना या फिर किसी कहानी या सोशल मीडिया से तुलना नहीं करनी चाहिए। आजकल लोग सोशल मीडिया से अपने प्यार की तुलना करने लगे हैं। वहीं शादी को लेकर बात करते हैं वह कहती है कि अगर किसी भी पॉइंट पर आपको लगे की वह इंसान आपके लिए है तो आप यह समझे कि आपको अपना जीवन साथी मिल गया है। उसकी कद्र करें यह सोचकर इधर-उधर ना देखें कि कोई उससे भी बेहतर आपको मिल जाए।

आखिर कब रिलीज हो रही कंगना रनौत की फिल्म

इतना ही नहीं भारत भाग्य विधाता एक्ट्रेस कंगना राणावत नहीं अभी कहा कि स्थाई रिश्तो के लिए सोशल मीडिया से प्रेरणा नहीं बल्कि प्रयास, समझ और प्रतिबद्धता की जरूरत होती है। गौरतलब है कि भारत भाग्य विधाता 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 28, 2026

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 27, 2026