---Advertisement---

Kanguva Fan Review: Suriya-Disha Patani या Bobby Deol, जानिए फिल्म देखने के बाद दर्शक किसकी कर रहे तारीफ

आखिरकार सिनेमाघरों में सूर्या और बॉबी देओल की फिल्म कंगुवा रिलीज हो गई और इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अपनी-अपने प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या कह रहे हैं लोग इस फिल्म को देखने के बाद।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 14, 2024 11:06 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 14, 2024 12:07 अपराह्न

Kanguva Fan Review
Follow Us
---Advertisement---

Kanguva Fan Review: आखिरकार आ ही गया कंगुवा (Kanguva), फिल्म को लेकर पिछले लंबे समय से फैंस के बीच लगातार चर्चा जारी थी और लोग इंतजार कर रहे थे। ऐसे में लोगों को तोहफा मिला और दिशा पटानी, सूर्य के साथ-साथ बॉबी देओल की फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। निश्चित तौर पर इस रिलीज पर लोगों की नजरें टिकी हुई थी क्योंकि बॉलीवुड फैंस के बीच भी इसका अच्छा खासा क्रेज देखा जा रहा था। ऐसे में जब फिल्म सिनेमाघरों में आई तो लोग इसे देखने के लिए गए और सोशल मीडिया पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर किस स्टार का चला है फिल्म में जादू और कौन किस पर भारी पड़ गया।

क्या अन्याय को कर पाएंगे खत्म Kanguva में डबल रोल में आए Suriya

‘कंगुवा’ फिल्म की कहानी की बात करें तो यह काफी अलग है जहां अतीत और वर्तमान की झलक देखने को मिलेगी। ख़ास बात यह है कि इसमें सूर्या डबल रोल में नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ वह कंगुवा बनकर अन्याय के खिलाफ लड़ते हुए दिखाई देते हैं तो दूसरी तरफ पुलिस के किरदार में एक अपराधी की तलाश में हैं और उनका लुक दिल जीतने लायक है। ट्विस्ट यह है कि ‘कंगुवा’ का सामना खूंखार बॉबी देओल से होता है जो विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं। अब ऐसे में आखिर क्या है कहानी का अंजाम और क्या कंगुवा और बॉबी देओल यानी विलेन का सामना एक तूफान लाएगा। इसे देखने के लिए आपको इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने की जरूरत है।

Kanguva Fan Review देख आप भी लगा सकते हैं अंदाजा

https://twitter.com/sonofindia008/status/1856933773486473374
https://twitter.com/Dilwal7999/status/1856933597476794768
https://twitter.com/kusumitha22/status/1856877686007939139

जहां तक फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो बॉबी देओल और सूर्या के फैंस अपने-अपने पसंदीदा कलाकार की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म के किरदार में बॉबी देओल एक बार फिर छा गए हैं लेकिन वह सूर्या के आगे थोड़े कम नजर आ रहे हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बॉबी देओल की एक्टिंग के कायल हो गए। दूसरी तरफ दिशा पटानी की हॉटनेस की चर्चा होने लगी और उनके फैंस भी उन्हें पसंद कर रहे हैं। कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो सपोर्टिंग किरदार को उस कदर प्यार नहीं दे रहे हैं। आखिर आपको कौन से स्टार की एक्टिंग दिल को छूने में कामयाब हुई यह तो आप फिल्म देखने के बाद ही पता कर सकेंगे।

Kanguva का इन वजहों से था लोगों को इंतजार

फिल्म को लेकर लोगों में इंतजार इसलिए था क्योंकि इसमें बॉलीवुड से दो एक्टर नजर आने वाले थे। ‘एनिमल’ फिल्म से खूंखार विलेन के किरदार में छाने वाले बॉबी देओल का खतरनाक लुक पहले ही वायरल हुआ था। ऐसे में फिल्म में वह किस तरह अपनी एक्टिंग से जलवा दिखा पाते हैं इसे देखने के लिए फैंस सिनेमाघरों की तरफ खिंचे हुए चले गए। दूसरी तरफ दिशा पटानी को फिल्म में कास्ट किया गया था लेकिन उनके लुक को रिविल नहीं किया गया था। ऐसे में उन्हें लेकर भी एक्ट्रेस के फैंस के बीच काफी बज बरकरार था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026