---Advertisement---

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 11 : संडे को ऋषभ शेट्टी ने लगाई बड़ी छलांग , विक्की कौशल की ‘छावा’ को रौंधते हुए बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 11 : ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने रिलीज के 11 वें दिन बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। इसके साथ ही विक्की कौशल की 'छावा' को पछाड़ दिया है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े चौंका देंगे।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अक्टूबर 13, 2025 10:50 पूर्वाह्न

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 11
Follow Us
---Advertisement---

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 11 : ये वीकेंड ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर1 के लिए बेहद खास रहा है। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में अचानक से बड़ा उछाल आ गया। इस साल अभी तक की सबसे हिट विक्की कौशल की बॉलीवुड फिल्म छावा को इसने पछाड़ दिया है। कांतारा का जादू देश और दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। 125 करोड़ के बजट से बनी ये पौराणिक कहानियों पर आधारित मूवी ऑडियंस को खूब पसंद आ रही है। ये साउथ फिल्म सिर्फ अभी तक 478 करोड़ रुपए कमा चुकी है। कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 11 में आया भारी उछाल

कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर 11 वें दिन 39 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।शनिवार को भी ये कमाई 39 करोड़ रुपए ही थी।

पिक्टर क्रेडिट: Sacnilk

इससे पहले शुक्रवार को ऋषभ शेट्टी की मूवी के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई थी। इसे सिर्फ 22.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। भारत में कांतारा चैप्टर 1 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अभी तक 478 करोड़ रुपए हुआ है। वहीं, 125 करोड़ की लागत से बनी इस मूवी ने वर्ल्ड वाइड 600 करोड़ के आस-पास कमा लिए हैं। आने वाले दिनो में ये कलेक्शन और भी ज्यादा हो सकता है।

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टार 1 कैसे विक्की कौशल की छावा पर पड़ी भारी?

साल 2025 में बॉलीवुड ने सैयारा, छावा सहित तमाम सारी हिट फिल्में दी हैं। लेकिन अभी तक छावा का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ सका है। छावा का बजट लगभग 130 करोड़ रुपए था। वहीं, इसने टोटल कमाई 797.34 करोड़ के आस-पास की थी। लेकिन विक्की कौशल की इस फिल्म पर ऋषभ शेट्टी की साउथ मूवी कांतारा चैप्टर 1 भारी पड़ गई है। कांतारा ने रिलीज के 11वें दिन 39 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, छावा का 11वें दिन का कलेक्शन 18.50 करोड़ के आस-पास था। रिलीज के 11वें दिन ये फिल्म सिर्फ 344.97 करोड़ रुपए की कमा सकी थी। वहीं, कांतारा चैप्टर 1 ने ग्याहरवें दिन भारत में टोटल कमाई 478 करोड़ क है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, विक्की कौशल पर किस तरह से ऋषभ शेट्टी भारी पड़े हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026