---Advertisement---

Kar De Kaa: रैपर स्लोचीता के साथ धमाल मचाते दिखे रणवीर सिंह, अंदाज देख लोगों को आई ‘गली बॉय’ की याद

Kar De Kaa: स्लोचीता के साथ रणवीर सिंह मस्ती का तड़का लगाते हुए दिखाई दिए और अपने फैंस को दिया खास तोहफा, वीडियो हुआ वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 25, 2024 4:58 अपराह्न

Ranveer Singh
Follow Us
---Advertisement---

Kar De Kaa: इंडियन रैपर चैतन्य शर्मा उर्फ स्लोचीता अपने रैप सॉन्ग को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं और ऐसे में उनका नया ट्रैक ‘कर दे का’ जारी किया गया है जिसमें कैमियो रोल में रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह गाना काफी चर्चा में है और एक बार फिर गली ब्वॉय क्रेजी हो गए हैं। डॉन 3 एक्टर ने खुद एक वीडियो को शेयर करते हुए अपनी रियूनियन की जानकारी फैंस को दी है और ऐसे में एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। आइए देखते हैं आखिर क्या है वीडियो में खास और क्यों चर्चा में आए रणवीर और स्लोचीता।

धमाल मचाते दिखे रणवीर सिंह और स्लोचीता

इस वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर सिंह में लिखा, “कर दे का।” वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर सिंह पहले रैपर से रेप सीखने की कोशिश करते हैं लेकिन फिर बाद में जब वह नाकामयाब रहते हैं तो फिर कहते हैं क्या वह इसे अपने स्टाइल में कर सकते हैं। उसके बाद वह ‘कर दे का’ कहते हैं और फिर दोनों का मस्ती भरा अंदाज और एनर्जेटिक डांस देखने के बाद आप फिदा हो जाएंगे। कहने में दो राय नहीं है कि स्लोचीता का रणवीर सिंह के साथ धमाल देख फैंस क्रेजी हो गए हैं।

रियूनियन देख क्रेजी हुए फैंस

SlowCheeta Official यूट्यूब चैनल से जारी इस वीडियो को अब तक 4000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। लोगों कि निगाहें रणवीर सिंह पर अटक गई और निश्चित तौर पर यह वीडियो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। 7 मिनट 5 सेकंड के इस वीडियो में गाने को बनाने की कहानी को भी दिखाने की कोशिश की गई है। गाने के लिरिक्स स्लोचीता के ही हैं और इसमें रणवीर और रैपर की बॉन्डिंग देखने के बाद लोगों को एक बार फिर गली बॉय की याद आ गई है और इनका रियूनियन लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chia Seeds

मई 1, 2026

Anushka Sharma

अप्रैल 30, 2026

Sambhal Viral Video

अप्रैल 30, 2026

Viral Video

अप्रैल 30, 2026

Priyanka Chopra

अप्रैल 30, 2026

Moradabad Viral Video

अप्रैल 30, 2026